• इंदौर पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों, लक्ष्य गरबा एवं अन्य गराबा पांडालो पर मे पहुचकर कठपुतली शो, पम्पलेट्स बांटकर व चस्पा कर के माध्यम से समाज के हर जाति वर्ग व समुदाय के बीच पहुंच “अभिमन्यु” अभियान के तहत जागरुक।

 

  • आम नागरिकों ने पुलिस के इस जागरूकता अभियान की जमकर करी सराहना, और दिया महिलाओ के लिए सुरक्षित वातावरण निर्मित करने में पूर्ण सहभागिता देने का आश्वासन।

 

  • इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूलो, कोचिंग संस्थानों, आदि सार्वजनकि स्थानो पर भी लोगों के बीच पहुंचकर सभी को किया, महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने एवं उनके प्रति सम्मान का भाव रखने के प्रति जागरूक।

 

इंदौर – महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु का द्वितीय चरण चलाया जा रहा हैं। जिसके अनुक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं अति. पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या) इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री जगदीश डावर एवं अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती प्रियंका डुडवे के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की टीम के उनि श्री शिवम ठक्कर, सउनि गयेन्द्र यादव व अन्य सदस्यों के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।

जिसके तहत इंदौर पुलिस की टीम ने लक्ष्य गरबा व शहर के अन्य पांडालों मे पहुंचकर लोगों/नागरिकों को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान के प्रति प्रेरित करने वाले अभिमन्यु अभियान के बारे मे जानकारी दी गई। साथ वहां उपस्थित लोगो को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी देते हुए, वहां पम्पलेट्स बांटकर व चस्पा कर सभी को महिला अपराधों पर अंकुश लगाने व महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखने तथा हमेशा उनके सम्मान को सर्वोपरि रखने संबंधी बातों के लिए जागरूक किया गया।

इसी तरह पुलिस टीम द्वारा अन्य कार्यक्रम स्थलों पर कठपुतली शो के माध्यम से अभिमन्यु अभियान के बारें में जानकारी प्रदान की जा रही है तथा उन्हें, हमेशा नारी का सम्मान करेंगे तथा महिलाओं की उन्नति में बाधक समाज की कुरूतियों व कुप्रथाओं एवं कुविचारों को तोड़ेगे, इसकी शपथ भी दिलवाई गयी।

इंदौर पुलिस की टीम ने उक्त अभियान के तहत विगत इस एक सप्ताह में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कई स्थानों पर, विभिन्न जाति, वर्ग व धर्म के युवाओं से बुजुर्ग वर्ग के लोगों के बीच पहुंचकर, उन्हें उक्त अभिमन्यु अभियान की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया ज रहा है कि, महिलाओं के लिये सुरक्षित समाज निर्माण में – नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भू्रण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद अदि ये ही कारक बाधक है, हमें इन बाधाओं के चक्रव्यूह को तोड़़ने वाला ही अभिमन्यु बनना है।

keyboard_arrow_up
Skip to content