•          हेल्पलाइन पर कल प्राप्त हुई 19 शिकायतें, जिनमे से 17 का तत्समय ही कर दिया निराकरण।

अब तक 934 शिकायतें, 916 का निराकरण।

 

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।

 

उक्त हेल्पलाइन पर कल 15.11.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 19 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 17 का त्वरित निराकरण कर दिया।  कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-

 

1. अवैध पार्किंग के कारण जाम के सबंध में।

 

2. वाहन में खराबी से यातायात बाधित होना।

 

3. ऑटो-ई रिक्शा के बीच सड़क पर गाड़ी रोककर यातायात बाधित की समस्या

4. बसों द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन रोककर कार्यवाही के सम्बंध में।

 

       उक्त 19 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर त्वरित कार्यवाही कर 17 का समाधान किया गया। शेष 02 में भी कार्यवाही की जा रही हैं।

 

👉 उक्त हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक में कुल 934 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 916 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 18 शिकायतों पर भी कार्यवाही की जा रही है। पूर्व लंबित 1 शिकायतों का भी निराकरण किया गया

 

       आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर– 7049107620 पर सूचना दें।.

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content