- आदतन अपराधियों को यलो व रेड नोटिस थमा, दी अब आगे अपराध न करने की हिदायत
इंदौर- शहर में अपराधों पर नियंत्रण तथा होली/रंगपंचमी , रमजान आदि त्यौहारों को देखते हुए आदतन अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। जिसके परिपेक्ष्य में नगरीय इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र में ऐसे सभी बदमाशों व आपराधिक तत्वों को शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पाबंद कर डोजियर भरवाए गए।
और सक्रिय बदमाशों के बाउण्ड भराये तथा रेड एवं योलो नोटिस तामील कराए गए।
आदतन आपराधियों को हिदायत दी गयी कि उनके द्वारा भविष्य में किसी भी प्रकार की शांति भंग या कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने का प्रयास किया जाता है तो उनके विरूद्ध उचित व कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
गुंडे बदमाशों की अपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु यह कार्यवाही सभी थानों में चल रही है और आगे भी निरंतर जारी रहेगी।





