- आरोपी भीड़-भाड़े वाले इलाकों में बस ऑटो आदि में बाहर से आने वाले बाहर से यात्रियों को करते थे टारगेट और मौका पाकर देते थे घटनाओं को अंजाम
- आरोपियों से चोरी किए गए रुपये करे जप्त।
इंदौर शहर में चोरी/नकबजनी आदि की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा एक वारदात का 24 घंटे में खुलासा कर, दो शातिर चोरों को पकड़ा गया है।
दिनांक 20.02.2026 को फरियादी केसर सिंह उम्र 47 साल निवासी ग्राम गिरवर थाना लालघाटी जिला शाजापुर द्वारा थाना सेंट्रल कोतवाली पर आकर रिपोर्ट किया कि, वह दिनांक 14.2.2026 को शाजापुर से बस से नगदी रुपये लेकर सेनेट्री का सामान खरिदने के लिये इंदौर आया था। फिर पीपल्याहाना से सिटी बस में बैठकर पालिका प्लाजा MTH कपाउण्ड के सामने पहुंचा तो बस में जेब के अन्दर चैक किया तो जेब में रखे नगदी करीबन 45,000 से 50,000 रुपये के बीच थे, नहीं मिलें। फरियादी द्वारा उक्त नगदी रुपये की तलाश अपने जेब में एवं आस पास की जो नही मिले, उक्त नगदी रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति फरियादी की जेब से बस में यात्रा के दौरान कोई चुरा ले गया है। रिपोर्ट के पश्चात थाना प्रभारी ने तत्काल संज्ञान में लेकर टीम गठीत कर कार्यवाही के लिए लगाया ।
उपरोक्त टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल व आस पास एवं फरियादी द्वारा बताये अनुसार सिटी में बस में लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सीसीटीवी फुटेज व् मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान की गई जिस पर से गठीत टीम द्वारा मेहनत व लगन से अविलंव आरोपी 1.अमर सिंह उम्र 47 साल निवासी इंदौर एवं 2. राजेश सिंह उम्र 50 साल निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों से नगदी 28,000 रुपये जप्त किये गये है। आरोपियों ने पूछताछ में अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर वारदात करना बताया है, जिस पर अन्य दोनों आरोपीगण की पतारसी भी जारी है। माननीय न्यायालय से आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर सहआरोपीयो एवं अन्य वारदात करने के संबंध पूछताछ की जावेगी।
तरीका वारदात – आरोपी शहर के भीड भाड वाले ईलाके मे एवं बाहर से आने वाले व्यक्तियो की पहचान कर सिटी बस, आँटो रिक्शा, पैसेन्जर वाहन, बस स्टॉप आदि स्थानो में रुपरेखा तैयार कर उपरोक्त व्यक्ति का ध्यान भटका कर घेराबन्दी कर घटना को अंजाम देते है।
पुलिस टीम –
उक्त कार्यवाही में प्र.आर. 3313 प्रदीप शर्मा, प्र. आर. 3096 अमर चौहान, प्र.आर.3302 लोकेश प्रजापत, आर. 4145 सुशांत गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।





