इंदौर पुलिस कमिश्नरेट – “SafeClick 2.0” अभियान
👮🏻♂️ पुलिस ने महिलाओं व छात्राओं के बीच पहुंच, दिया डिजिटल लाइफ को सुरक्षित रखने का संदेश।
🔸साइबर बुलिंग, मॉर्फिंग, स्टॉकिंग्स, ऑनलाइन टार्चर, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए, बताए इनसे बचने के उपाए।
🔸रैली, नुक्कड़ नाटक, व्याख्यान और जनसंवाद आदि के माध्यम से जानकारी देकर किया विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति जागरूक।
इंदौर। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “सेफ़ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार नित नए प्रयास कर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 27 जून 2026 को एडिशनल डीसीपी क्राइम श्रीमती मीना चौहान के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीमों ने 1. क्वींस कॉलेज, 2.प्रज्ञा गर्ल्स स्कूल, 3. माता गुजरी गर्ल्स स्कूल, 4.माँ उमिया गर्ल्स स्कूल, 5. बोनसॉन कॉलेज आदि विभिन्न गर्ल्स स्कूल/ कॉलेज में पहुंच छात्राओं व टीचर्स को विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस टीम ने सभी छात्राओं को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के साथ ही विशेष तौर पर महिलाओ/बच्चों के साथ होने वाले प्रमुख साइबर क्राइम जैसे- साइबर बुलिंग, मॉर्फिंग, स्टॉकिंग्स, ऑनलाइन टार्चर, ब्लैकमेलिंग तथा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर व ऑनलाइन गेम की आड़ में होने वाले अपराधों से भी रूबरू करवा तथा इनसे बचने के उपाय भी बताए।
इस अवसर पर सभी को पंपलेट्स/स्टीकर्स वितरित कर ये बताया कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी तथा अपने फोटो/वीडियो किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें साथ ही सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग के दौरान भी पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी बरतें ।
इसी प्रकार नगरीय इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निम्न कार्यक्रम आयोजित किए गए –
👉 पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली की टीम ने सेन्ट्रल मॉल में पहुंचकर वहां कार्यरत महिला स्टाफ व लोगो को साइबर अपराधों की जानकारी देकर, स्वयं की डिजिटल सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
👉 पुलिस थाना विजय नगर क्षेत्र में एसीपी विजय नगर श्री पराग सैनी व थाना प्रभारी विजय नगर द्वारा एक BPO कंपनी के कर्मचारियों को विभिन्न साइबर फ्रॉड के तरीके और उनसे बचने वाली बातों को ध्यान को बताया साथ ही थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान भी लोगों को साइबर जागरूक किया गया।
👉पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा क्षेत्र में साइबर जागरूकता रैली निकाली
👉पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा टीआई मॉल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न साइबर फ्रॉड और उनसे बचने के टिप्स दिए
👉 पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा चोइथराम मंडी में व्यापारियों व ग्राहकों को साइबर अपराध से बचने की सावधानियां बताई।
👉पुलिस थाना द्वारिकापुरी द्वारा खाटू श्याम मंदिर के पास पहुंच आमजन को विभिन्न ऑनलाइन फ्रॉड और इनसे बचने के तरीके बताए।
👉पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा लालबाग क्षेत्र में लोगो को ऑनलाइन कार्य करते समय ध्यान देने वाली बातों के साथ अपनी निजी जानकारी और ओटीपी किसी से शेयर न करने की समझाईश दी
👉थाना संयोगितागंज, हीरा नगर, राऊ, गांधी नगर, रावजी बाजार द्वारा क्षेत्र में लोगो के बीच जाकर पंपलेट्स/पोस्टर आदि के माध्यम से साइबर जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस टीमों ने सभी को साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, पोर्टल www.cybercrime.gov.in तथा इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 7049124445 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।
इंदौर पुलिस का संदेश:
सोचें – समझे – क्लिक करें
SAFE CLICK अपनाएं… साइबर अपराध से स्वयं को और अपने परिवार को भी बचाएं
“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें






