- पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से 36 मोटरसायकल कीमती लगभग 25 लाख रुपये की जप्त।
- पकडे गये आदतन वाहन चोर अनवर उर्फ अन्नू शाह के विरूध्द दर्ज है कुल 46 अपराध
शहर में वाहन चोरी की वारदातों को रोकने व इनमे लिप्त आरोपियो की पतारसी कर माल मश्रुका जप्त करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त नगरीय जोन-3 श्री राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री रामस्नेही मिश्र के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज श्री तुषार सिंह के निदर्शन में थाना प्रभारी थाना संयोगितागंज श्री के पी एस यादव एवं उनकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर 36 दुपहिया वाहन जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना संयोगितागंज पुलिस टीम को उक्त निर्देशों पर कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन संदिग्ध व्यक्तियो को गुरवारिया हाट के पास संदिग्ध वाहन के साथ देखा गया है जिनको पूर्व में बी अलग अलग संदिग्ध वाहनों के साथ क्षेत्र में देखा गया है। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान दिनांक 09/04/2026 की रात्रि में गुरवारिया हाट के पास थाना संयोगितागंज में चोरी के वाहनो के साथ 1. अनवर साह उर्फ अत्रू साह नि. मुडला बारोल तहशील नरसिंहगढ़ जिला राजगढ 2. जीवन वर्मा नि. ग्राम वीरम पिपलिया तहशील नरसिंहगढ़ जिला राजगढ 3. विशाल खरे नि. ग्राम मण्डावर तहसील नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से तीन वाहन मोटरसायकलो को जप्त किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त वाहन आरोपियों ने थाना संयोगितागंज क्षेत्र व इन्दौर के अन्य थाना क्षेत्रों से चुराना बताये जिस पर से उक्त वाहनों की विधिवत जप्त किये गये। तथा आरोपी अनवर उर्फ अन्नू साह से पूछताछ में बताया कि मध्यप्रदेश के इन्दौर, भोपाल, महू, पीथमपुर, महाराष्ट्र व अन्य जगहों से कई वाहन चोरी करना बताया तथा चोरी के वाहनों को जीवन वर्मा व विशाल खरे को बेचना बताया।
पूछताछ में उक्त आरोपीगण द्वारा चोरी के वाहनो को राजगढ़ जिले में छिपाकर रखना बताया जिस पर से पुलिस टीम को आरोपीगण के साथ रवाना कर आरोपीगण की निशादेही ग्राम मंडला वीरम पिपलिया मुण्डला बारोल जिता राजगढ से कुल 36 वाहन कुल कीमती करीबन 25 लाख रूपये का मश्रुका विधिवत जप्त किया गया। जिसमे आरोपी अनवर साह की निशानदेही से कुल 20 वाहन, आरोपी जीवन वर्मा की निसानदेही से 10 वाहन एवं विशाल खरे की निशादेही से 06 वाहन मोटरसायकल जप्त की गई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण से अन्य पूछताछ की जा रही है जिसके आधार पर और भी चोरी के वाहन मिलने की संभावना है।
उक्त वाहन चोरो मे अनवर साह उर्फ अन्नू साह नि. मुडला बारोल तहशील नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ के म.प्र. के अलग अलग जिले में कुल 46 अपराध पंजीबध्द है एवं साथी आरोपीगणो के विरूध्द भी अपराध के बारे मे तस्दीक की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री के. पी. एस. यादव, उपनिरीक्षक अरविन्द खत्री उइनि सत्यजीत चौहान थाना छोटी ग्वालटोली, प्र. आर उमाशंकर शुक्ला, प्रआर. कालीचरण, प्र.आर. संजय मिश्रा, प्र.आर. उदय सिंह, प्रआर. लोकेश थाना छोटीग्वालटोली, आर.946 संदीप, आर. ललित, आर. जगदीश पाटित, आर. धनश्याम, आर विजय यादव, आर. सतेन्द्र, सैनिक श्यामू की सराहनीय भूमिका रही।





