- दुकान मे काम करने वाले कर्मचारी ने ही दिया था नकबजनी की घटना को अंजाम
- आरोपी ने अपनी प्रेमिका को महंगे गिफ्ट देने के लिए दिया था घटना को अंजाम।
- आरोपी से पुलिस ने चोरी गया पूरा मश्रुका व करीबन 171000/- की नगदी रुपये किये बरामद।
इंदौर – पुलिस थाना संयोगितागंज पर दिनांक 24.05.2026 को फरियादी अमन अग्रवाल निवासी विन्धांचल नगर एयरपोर्ट रोड मल्हारगंज इन्दौर ने रिपोर्ट किया की दिनांक 23.05.2026 की रात्री में किसी अज्ञात बदमाश ने उनकी दुकान 27/8 मुराई मोहल्ला इन्दौर से नगदी 171000 हजार रूपए करीबन चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 331(4),305 (A) बी.एन. एस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा निर्देशो पर त्वरीत कार्यवाही करते हुए प्रकरण में माल मुल्जिम की पतारसी हेतु घटना स्थल व उसके आसपास के करीबन 100 सीसीटीवी फुटेज देखे गये व टेक्निकल साक्ष्यो व मुखबीर की सूचना पर से आरोपी कीर्तन सिरसाटे उम्र 18 साल निवासी इन्दौर को पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करते आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, बाद आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मश्रुका नगदी रूपये 171000/- रुपये की बरामदगी की गई। आरोपी से पुछताछ में बताया कि वह पहले उक्त दुकान पर काम करता था, और दुकान मालिक गल्ले के रुपये दुकान मे कहा रखते है उसकी आरोपी को जानकारी थी। साथ ही आरोपी ने बताया कि उसने प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने व उपहार देने के लिए रुपयो की जरूरत थी जिसकी पूर्ति हेतु आरोपी ने स्वंय के मालिक की दुकान में चोरी की वारदात करने की योजना बनाई और मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया। आरोपी इतना शातिर प्रवृति का है कि घटना के बाद भी अगले दिन बिना किसी डर के मालिक की दुकान पर काम करने आया एवं पुलिस की प्राथमिक पुछताछ में दुकान पर काम करने वाले सभी कर्मचारियो से पुछताछ करते समय भी आरोपी द्वारा पुरे विश्वास के साथ झुठे जवाब दिये गये एवं स्वंय का बचाव किया गया। लेकिन पुलिस टीम द्वारा टेक्निकल साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज व आरोपी से प्रथक प्रथक पुछताछ के आधार पर चोरी का पर्दाफाश किया गया व माल मश्रुका जप्त किया गया।
उक्त आरोपी को थाना संयोगितागंज की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुवे मात्र 48 घण्टे में धरदबोचा और उसके कब्जे से चोरी का पुरा माल मश्रुका नगदी रुपये बरामद किये गये है।
उक्त सराहनीय कार्यवाही मे निरीक्षक के पी सिंह यादव, उनि. अरविदं खत्री, सउनि दिलीप सिंह, प्र. आर. 944 कालीचरण, आर.946 संदीप, आर. 1604 विजय, आर. 3544 लक्ष्मण सिंह, आर. 1053 नितिन, आर. मनमोहन, आर. ललित की सराहनीय भुमिका रही है।





