- गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने दिनांक 05.26 को फायरिंग कर हुए हत्याकांड का हुआ खुलासा
- आरोपियों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार
- आरोपी गुलशन यादव ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अभि तोमर की अपने साथियों के साथ मिलकर की थी हत्या
इंदौर पुलिस थाना लसूडिया पर शिकायतकर्ता अमन राजावत पिता आनन्द राजावत ने अपने दोस्त आशुतोष तोमर के साथ थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मेरे दोस्त का भाई अभितेन्द्र उर्फ अभि का नवम्बर 2024 मे गुलशन यादव के परिवार से लडाई झगडा भिण्ड मे हुआ था जिससे गुलशन यादव मेरे दोस्त अभितेन्द्र उर्फ अभि तोमर से रंजीश रखे हुए था । इसी कारण अभितेन्द्र एक वर्ष पहले इन्दौर में कन्सट्रक्शन का काम करने आ गया था । दिनांक 21.05.2026 को मै व मेरा दोस्त अंकित भदौरिया, उद्दभव त्रिपाठी मेरी ब्रेजा कार क्रमांक MP07AM0368 से करीबन रात्री 10.20 बजे गुलाब बाग पेट्रोल पंप स्कीम नंबर 114 पार्ट 02 इन्दौर मै किसी का इन्तजार कर रहा था तभी भिंण्ड का मेरा दोस्त अभितेन्द्र उर्फ अभि तोमर अपनी आई 20 कार से पेट्रोल पंप पर अपने दोस्त कल्लू व नितिन के साथ आए औऱ अभितेन्द्र भाई कार से उतर कर मेरी कार मे पीछे बैठकर मुझसे बातचीत करने लगे तभी पीछे से एक बुलट पर सवांर दो व्यक्ति गुलशन व डीलु लहारिया आए औऱ उन्होने मेरी कार मे बैठे मेरे दोस्त अभितेन्द्र उर्फ अभि तोमर पर जान से मारने की नियत से फाईरिंग चालू कर दी तभी पीछे से स्पलेन्डर पर बैठे गौरव जाटव व अन्य दो साथी आए उन्होने भी अभितेन्द्र पर फाईरिंग की मै अपनी कार को वहाँ से भगा कर अभितेन्द्र उर्फ अभि तोमर को तुलसी अस्पताल लसुडिया इन्दौर ले गया वहाँ से उन्होने बाहर से ही भंण्डारी अस्पताल विजय नगर का बोला तो हम अभितेन्द्र उर्फ अभि तोमर को भण्डारी अस्पताल लेकर गये जहाँ हमने अभितेन्द्र को भर्ती कराया और उनके भाई आशुतोष को फोन कर बुलाया जहाँ डाक्टर साहब ने अभितेन्द्र उर्फ अभि को चेक किया औऱ मृत घोषित किया । फाईरिंग के दौरान मेरे बाएं बाजु पर छर्रे लगने से मुझे भी चोट आई है । रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरुद्ध थाना लसुड़िया में अपराध क्रमांक 791/2026 धारा 103(1),3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पतारसी और शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी व पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमन सिंह राठौर द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमरेंद्र सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री पराग सैनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूडिया के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग अलग टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक पर 10-10 हजार का ईनाम भी उदघोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु घटना स्थल वी आसपास पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी जानकारी एकत्र कर आरोपियों की तलाश करना शुरू की गई, तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी पीयूष गुर्जर एवं सत्ते उर्फ सत्य मौर्य को अभिरक्षा में लिया गया । और पूछताछ की गई जिनके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया और बताया कि दिनांक 21.5.26 को गुलशन यादव के भाई विष्णु यादव की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंद्रकांत लहरिया, गौरव जाटव, पीयूष गुर्जर और सत्य और सतबीर मौर्य बॉम्बे हॉस्पिटल के पास व्हाइट पर्ल होटल में रूम लेकर रुके थे। पांचों ने मिलकर घटना को अंजाम देने के लिए वहीं पर प्लान बनाया फिर मृतक अभि तोमर को तलाश करते हुए गुलाब बाग पेट्रोल पंप के पास पहुंचे जहां अभि तोमर को व्हाइट ब्रेजा कर में बैठा हुआ दिखा तो पांचों ने उसे घेर लिया और डीलू उर्फ चंद्रकांत लहरिया ने 315 बोर राइफल से उस पर फायर कर अभि तोमर की हत्या कर मौके से फरार हो गए ।
घटना को अंजाम देने के बाद गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंद्रकांत लहरिया और गौरव जाटव तीनों अलग कार में हो गए तथा आरोपी पीयूष और सत्यवीर अलग हो गए । कुछ देर बाद चारों आरोपी भंवरकुआं पर अपने दोस्त संजू उर्फ गौरव मौर्य के घर पर मिले और वही रात बिताई फिर सभी आरोपी अलग-अलग होकर फरारी काटने के लिए रिश्तेदारों के घर चले गए। दोनों आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर आरोपियों को संरक्षण देने के कारण आरोपी संजू उर्फ गौरव जाटव, भानु गुर्जर और नरेश चौरसिया को भी गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने के लिए आरोपियों का माननीय न्यायालय से रिमांड लिया जाएगा। घटना को अंजाम देने वाले गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंदन उर्फ चंद्रकांत लहारिया व गौरव जाटव घटना दिनांक से फरार है जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी-
1) पीयूष कुमार गुर्जर निवासी – ग्राम खेड़ा जवाहर तहसील फतेहाबाद जिला आगरा, हाल निवासी – 78 विजयनगर इंदौर
2) सत्ते उर्फ सत्यवीर जाटव निवासी – चंदनपुरा भिंड हाल निवासी गुलमौर का बगीचा चितावद रोड इंदौर
3)गौरव संजू मौर्य हाल निवासी – अटेर रोड रोड चंदनपुरा भिंड, हाल निवासी गुलमोर का बगीचा चितावद रोड इंदौर
4) नरेश चौरसिया हाल निवासी – मिशन का पूरा भिंड हाल निवासी ब्रिटिश पार्क बीडब्ल्यू 22 इंदौर
5) भानु सिंह गुर्जर हाल निवासी – ग्राम खेड़ा जवाहर तहसील फतेहाबाद जिला आगराहाल निवासी – ब्रिटिश पार्क बेस वन इंदौर





