* डीसीपी जोन 2 द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर लोगों से संवाद कर, दी इसका उपयोग न करने की समझाइश
* चाइनीज मांझे के बताए खतरनाक दुष्परिणाम तथा प्रतिबंध का उल्लंघन पर कानूनी कार्यवाही से भी कराया अवगत
इंदौर शहर में चाइनीज़ मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं एवं जनहानि की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आज मकर संक्रांति के पर्व पर पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री कुमार प्रतीक द्वारा स्वयं लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित बावड़ी हनुमान ग्राउंड के आकर ड्रोन से अनाउंसमेंट के माध्यम से चाइनीस मांझे का उपयोग ना करने के दिशा निर्देश प्रसारित किए गए ।
इसके उपरांत डीसीपी द्वारा अटल खेल परिसर स्थित ग्राउंड में पतंग उड़ाने वाले बच्चों को भी चाइनीज मांझे एवं उससे होने वाली हानी के संबंध में जानकारी साझा की गई । उक्त संवाद में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमरेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर श्री पराग सैनी, थाना प्रभारी श्री तारेश सोनी व पुलिस बल ने उपस्थित रहकर, लोगो को जागरूक किया।





