- आरोपियो से 05 अवैध हथियार (4 देशी पिस्टल व 1 रिवॉल्वर) व 04 जिंदा कारतूस (कीमती लगभग 60 लाख रुपये) किये जप्त।
- बर्थडे पार्टी में हथियारों के साथ रौब दिखाने की थी मंशा, पुलिस ने पहले ही पहुंचाया हवालात
इंदौर- शहर मे अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एवं अवैध हथियारों के साथ दहशत फैलाने तथा अपराधों को अंजाम देने की मंशा रखने वाले बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नगरीय इंदौर श्री मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री नरेंद्र रावत मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री सुमित करकेटा एवं सहायक पुलिस आयुक्त गांधी नगर श्रीमती निधि सक्सेना के निर्देशन में पुलिस थाना राऊ पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना राऊ पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशो पर दिनांक 10.08.2026 की रात्रि थाना क्षेत्र मे संदिग्ध व्यक्तियों एवं शैडो एरिया में सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम कैट रोड, नखराली ढाणी गेट के आगे पहुंची, जहां सुनसान गली में अंधेरे की आड़ में चार युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर चारों युवक घबरा गए और मौके से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर चारों संदिग्धों को धरदबोचा।
पकडे गये संदिग्धो से पूछताछ करने पर अपना नाम 01. ऋषभ कौशल निवासी पलसीकर कॉलोनी, महू, हाल मुकाम उमिया धाम कॉलोनी रंगवासा राऊ इंदौर, 02. रितेश पवार निवासी नयापुरा रंगवासा राऊ इंदौर, 03. प्रेम उर्फ शुद्धोधन तायडे निवासी बड़ा बाजार राऊ इंदौर, 04. सुमित उर्फ रोनी प्रजापत निवासी सेठी नगर महूनाका इंदौर होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों एवं पास मे थैले की तलाशी लेने पर एक सफेद थैले से 04 देशी पिस्टल, 01 देशी रिवॉल्वर एवं 04 जिंदा कारतूस मिले, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही कर अवैध हथियार एवं कारतूस जप्त किए गए। बरामद अवैध हथियार एवं कारतूस की अनुमानित कीमत ₹1,60,000/- है।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही और पूछताछ की जा रही हैं।


