• पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर, ₹40 लाख से अधिक कीमत की 14 चोरी की गाड़ियां करी बरामद।

 

  • पुलिस के ई-रक्षक ऐप से खुला राज, जाली नंबर प्लेट वाली बुलैट से पकड़ में आया अंतर्राज्यीय गैंग का शातिर चोर।

 

  • आरोपी ने शहर के थाना हीरानगर, विजयनगर, एमजी रोड, संयोगितागंज, खजराना, एरोड्रम, तुकोगंज एवं उज्जैन में चोरी करना किया है स्वीकार।

 

  • आरोपी अपने साथ रखता था मास्टर चाबियों का गुच्छा, जिनसे महंगी गाड़ियों का लॉक खोलकर देता था चोरी को अंजाम

 

  • आरोपी है आदतन अपराधी जिसके विरुद्ध थाना बडौद आगर मालवा एवं कोटा सिटी राजस्थान में भी है प्रकरण पंजीबद्ध।

 

इंदौर – शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर व पुलिस उपायुक्त जोन-03 के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना तुकोगंज को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय बुलेट चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर, करीब 40 लाख से अधिक कीमत की 14 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की हैं ।

 

घटनाक्रम:-

दिनांक 19.06.26 को थाना तुकोगंज की रात्रि भ्रमण पार्टी हॉटस्पॉट/शैडो एरिया में गश्त कर रही थी। बास्केटबॉल ग्राउंड, रेसकोर्स रोड के सामने एक व्यक्ति बुलेट पर बैठा पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कन्हैयाल लाहौर, उम्र 40 साल, निवासी 12 दुकान चौराहा, राधेश्याम मंदिर की गली, भवानीमंडी, जिला झालावाड़, राजस्थान, हाल मुकाम हाउसिंग बोर्ड मल्टी E-3, सुखलिया MR-10, इंदौर बताया । संदेह के आधार पर चेक करने पर उसके कब्जे वाली बुलेट HUNTER 350 ग्रे पर जाली नंबर प्लेट MP-09-VY-2544 लगी मिली। पुलिस के ई-रक्षक ऐप से चेचिस नं. ME3J3D5FHR1017250 एवं इंजन नं. J3A5FHR1320803 सत्यापित करने पर असली नंबर MP-09-DW-3840 निकला, जो थाना तुकोगंज के अपराध क्रमांक 279/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. में चोरी का हुई बुलेट  थी । आरोपी से विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त वाहन 56 दुकान के पास से 31.05.26 की रात चुराना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए जाली नंबर प्लेट लगाकर अन्य वाहन चोरी करने आता था।

जिसकी निशानदेही पर लगभग ₹40 लाख से अधिक का मश्रुका बरामद किया है

आरोपी की निशानदेही पर विमल अपार्टमेंट, डॉल्फिन अस्पताल के पास पार्किंग एवं वल्लभ नगर मंदिर के पास से कुल 10 बुलेट + 1 हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल और बरामद की गईं। एवं दो बुलेट वाहन इन्दौर से चुराकर सोयत कला जिला आगर मालवा मे बेचना बताया है जो थाना सोयतकला मे जप्त है ।

 

वारदात का तरीका:-

गिरफ्तार आरोपी सूने स्थानों, पार्किंग एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों से चाबी से लॉक खोलकर बुलेट/दोपहिया वाहन चुराता था। पूछताछ में आरोपी ने हीरानगर, विजयनगर, एमजी रोड, संयोगितागंज, खजराना, एरोड्रम , उज्जैन एवं तुकोगंज थाना क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है।

 

बरामद वाहनों का विवरण:

  1. बुलेट HUNTER 350 ग्रे- MP-09-DW-3840 –
  2. बुलेट क्लासिक TIWNS PARK-350 ब्लैक – बिना नंबर –
  3. बुलेट क्लासिक EFI-350 ब्लैक – बिना नंबर –
  4. बुलेट क्लासिक 350 ग्रे – बिना नंबर –
  5. बुलेट क्लासिक TIWNS PARK-350 ब्लैक – बिना नंबर –
  6. बुलेट क्लासिक 350 ब्लैक – बिना नंबर –
  7. बुलेट HUNTER 350 रेड-ब्लैक – बिना नंबर – चेचिस
  8. बुलेट क्लासिक EFI-350 ब्लैक – बिना नंबर –
  9. बुलेट क्लासिक EFI-350 ग्रे – बिना नंबर
  10. बुलेट क्लासिक 350 ब्लैक – बिना नंबर –
  11. बुलेट क्लासिक TIWNS PARK-350 ग्रे – MP-09-VK-5603 –
  12. हीरो HF डीलक्स ब्लैक-ब्लू – बिना नंबर –

13.बुलेट क्लासिक ग्रे कलर MP 09 XA 4598 थाना सोयतकला जिला आगर मे जप्त है ।

14.बुलेट ब्लेक कलर बिना नंबर की इंजन एवं चेचिस नंबर घीसा हुआ है, थाना सोयतकला जिला आगर मे जप्त है ।

 

अन्य जप्ती:- आरोपी के कब्जे से 12 चाबियां, 1 जाली नंबर प्लेट MP-09-VY-2544, 1 काला हेलमेट “व 1 काला बैग जप्त किया गया। 12 मास्टर चाबियों से अन्य चोरी की गाड़ियां चुराना आरोपी ने स्वीकार किया है।

 

प्रकरण में विवेचना  के आधार पर अग्रिम विवेचना जारी है, जिसमें और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पुछताछ की जा रही है ।

 

मार्गदर्शन एवं टीम:-  यह कार्यवाही डीसीपी जोन-03 श्री अभिषेक रंजन, एडिशनल डीसीपी जोन-03 श्री ओमप्रकाश एवं एसीपी कोतवाली श्री विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तुकोगंज श्री जितेंद्र  चौहान के नेतृत्व में की गई।

 

सराहनीय भूमिका:-  उपनिरीक्षक श्री शिवराज सिंह ठाकुर, प्र.आर.2484  विजेंद्र सिंह सोलंकी, सीआई सेल प्र.आर.1749 देवेन्द्र सिंह जादौन, प्र.आर. 1691 राजीव यादव, आरक्षक 1611 राहुल जाट, आर.1927 निर्मल सिंह बघेल, आर. 3863 सुनील मालवीय साइबर सेल जोन-03 आर. अमित एवं आर. विकास बच्छानिया की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content