- खजराना में बकरे खरीदने आया था व्यक्ति, जिसमें पैसे के लेन देन को लेकर दिया उसके अपहरण की घटना को अंजाम।
- गुमशुदा व्यक्ति को किडनैपर्स से सकुशल दस्तयाब कर, परिजनों के किया सुपुर्द।
इंदौर शहर में गुमशुदा/अपहृत व्यक्ति के प्रकरण को प्राथमिकता से लेते हुए इनमें प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त खजराना के मार्गदर्शन में पुलिस थाना खजराना द्वारा एक गुमशुदा युवक को सकुशल दस्तयाब कर, आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 18/05/2026 को महफूज हुसैन उम्र 19 साल निवासी राजा कॉलोनी चंदन नगर नामक व्यक्ति शहीद पेट्रोल के पास खजराना पर से गुम हो गया था, जिस पर से थाना खजराना पर गुमशुदगी कायम किया गया था जिसकी विधिवत दस्तयाबी के दौरान ज्ञात हुआ कि गुमशुदा व्यक्ति को उसके बिज़नेस पार्टनर जो कि पहले से जानते थे वे ही उसे किडनैप कर कही लेकर चले गए थे। जिस पर से फरियादी महफूज हुसैन की तरफ से आरोपियो मेहफूज खान उम्र 37 साल निवासी माणिकबाग इंदौर एवं फिरोज खान उम्र 35 साल निवासी ग्राम मुंडला कला थाना मंडी जिला सीहोर के विरुद्ध थाना खजराना पर अपराध क्रमांक 384/26 धारा 115(2), 137(2), 140(3), 3(5), 308(5) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियो मेहफूज खान एवं फिरोज खान को विधिवत पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर जेल में निरूद्ध कराया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि संदीप पटेल, घनश्याम मिश्रा, सउनि सुरेंद्र सिंह, प्रआर. लखन लाल वर्मा, आर. अंकुश इत्यादि की सराहनीय भूमिका रही।





