- इंदौर पुलिस की बदमाशों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध, ड्रोन पेट्रोलिंग व सघन चेकिंग लगातार जारी…
- आरोपी से अवैध चाकू जप्त कर की 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही।
- क्षेत्र के हॉटस्पॉट, सूने मैदानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से ड्रोन पेट्रोलिंग कर, रखी जा रही है विशेष नजर।
इंदौर शहर मे अपराधों पर नियंत्रण हेतु क्षेत्र के हॉटस्पॉट एरिया एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार ड्रोन सर्चिंग कर अपराधियों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना द्वारा खजराना क्षेत्र के हॉटस्पॉट एरिए, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, शेडो एरिए इत्यादि क्षेत्रों में लगातार ड्रोन सर्चिंग कर सतत् निगरानी रख आरोपियों के वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी तारतम्य में कल थाना प्रभारी खजराना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा खजराना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र बडला बंगाली पर ड्रोन सर्चिंग की जा रही थी। ड्रोन सर्चिंग के दौरान संदिग्धों की तलाशी लेते समय बडला बंगाली चौराहे पर 01 संदिग्ध युवक दिखा जो पुलिस को देखकर घबराने लगा। खजराना पुलिस द्वारा उक्त युवक आमिर खान की नियमानुसार तलाशी लेते समय युवक के पास से 01 तड़तड़ी वाला चाकू मिला।
उक्त प्रकरण में आरोपी के कब्जे से 01 चाकू जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना में अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, सउनि राकेश परमार, खेमराज जाटव प्रआर पंकज सांवरिया, राजेंद्र सिसोदिया, अशोक रघुवंशी, आर. पप्पू बघेल, दिनेश एवं प्रदीप सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही।





