इंदौर- थाना एरोड्रम पुलिस ने ब्रांड की साख से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रसिद्ध कंपनी Pidilite Industries के उत्पाद Feviquick के लगभग 15,000 नकली पाउच जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹75,000/- है।

 

दिनांक 16/02/2026 को पिडीलाइट कंपनी के जांच अधिकारियों द्वारा थाना एरोड्रम, इंदौर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि इंदौर शहर में कंपनी के उत्पाद Feviquick का नकली निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान एवं शासन को करों में हानि हो रही है।

 

शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए दिनांक 17/02/2026 को एरोड्रम पुलिस टीम ने कंपनी अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुखदेव विहार मेन रोड पर एक नीले रंग की एक्टिवा (क्रमांक MP-09-UW-7014) को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसके पीछे बंधे कार्टन से Feviquick के लगभग 15,000 नकली पाउच बरामद किए गए। साथ ही उक्त एक्टिवा वाहन भी जप्त किया गया।

 

👤 आरोपी का विवरण:

 

आरोपी पियूष  मेघानी, निवासी जयरामपुर कॉलोनी, इंदौर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त माल उसने दिल्ली से मंगवाया था तथा ऑर्डर मिलने पर सप्लाई करने वाला था।

 

आवेदक कंपनी की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

👮 उल्लेखनीय भूमिका:

 

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री तरुण सिंह भाटी, उ.नि. राम शाक्य, आरक्षक क्र. 2965 मनोज सिसोदिया एवं आरक्षक क्र. 4194 जीवन परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

 

इंदौर पुलिस की आम जनता से अपील: नकली एवं अवैध उत्पादों की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

keyboard_arrow_up
Skip to content