▪️*पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 14 लाख मूल्य की चोरी की 06 मोटर साइकिल की बरामद।*
▪️*आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना किया स्वीकार।*
इंदौर शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष सिंह द्वारा दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र में विगत दिनों हुई वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ज़ोन 04 श्री सुनील मेहता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा द्वारा विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।
थाना अन्नपूर्णा के अपराध क्रमांक 262/2026 एवं 263/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत पंजीबद्ध वाहन चोरी के प्रकरणों में तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार जानकारी एकत्रित की जा रही थी।
इसी क्रम में पुलिस टीम को दिनांक 10.10.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में द्वारकापुरी क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर थाना अन्नपूर्णा पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी गौरव उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी अभिषेक उर्फ चिन्ना के साथ मिलकर इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर कुल 06 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर विधिवत जप्त की गई। बरामद वाहनों का संबंधित प्रकरणों से मिलान कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:-
गौरव उर्फ गोलू भलसे, उम्र 22 वर्ष, निवासी द्वारकापुरी, इंदौर।
बरामद मश्रुका:-
चोरी की मोटरसाइकिलें 06
अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹ 4,00,000/-
* आपराधिक रिकॉर्ड :-
गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का वाहन चोर है, जिसके विरुद्ध पूर्व से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 08 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
* सराहनीय भूमिका
उक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा निरीक्षक हितगोपाल यादव, उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, सउनि कमलसिंह चौहान, सउनि सुरेश जादौन, आरक्षक विष्पेन्द्र, आरक्षक ऋषिकेश रावत एवं आरक्षक राकेश की अहम भूमिका रही।





