• पुलिसिंग के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 15 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

 

साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 23.12.25 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 15 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर के सिंह, पुलिस उपायुक्त (ज़ोन-04/ट्रैफिक) श्री आनंद कलादगी सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

 

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

 

  • सउनि. लालसिंह जामोद थाना गांधीनगर – ऑपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान थाना गांधीनगर के अपराध में अपहर्ता को दस्तयाब करने मे सराहनीय कार्य पर।

 

* कावा.प्रआर 2726 बलराम, आर 3475 देवेंद्र अम्ब थाना राऊ, कावा. प्रआर 315 अजय सिंह चौहान कार्यलय सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर – थाना राऊ मे पंजीबध्द हत्या के प्रयास के अपराध मे आरोपियो की पतारसी कर 03 आरोपियो को उज्जैन से गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

 

* उनि अजय सिंह कुशवाह, आर 3642 कपिल सोनानिया, आर 282 राधेश्याम, आर 1794 कमल शाक्यवार, आर 3784 शशांक चौधरी  थाना विजय नगर- रेडिसन चौराहे पर चैकिंग के दौरान बस को चैक करते हुए 90 पेटी अवैध शराब जप्त करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

 

* कार्य.प्रआर. 2231 अशोक धाकड, आर 212 गौरव शर्मा थाना पलासिया – नकबजनी के अपराध मे आरोपियो की पतारसी कर 02 आरोपियो को भोपाल से मश्रुका सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

 

* उनि सौरभ कुशवाह, आर 3690 अनिल मकवाना थाना चदंन नगर – ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना चदंन नगर के प्रकरणों मे 17 अपहृताओ को दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

 

* प्रआर 652 ओम प्रकाश नागर थाना यातायात- सुभाष चौक पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने पर।

 

* म.आर 4787 कामना सांवले थाना यातायात- हाईकोर्ट चौराहा पर व्हीव्हीआईपी ड्यूटी के दौरान बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय कर्त्वय निर्वहन पर।

keyboard_arrow_up
Skip to content