- पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर,की उनके कार्य की सराहना और बढ़ाया उनका हौंसला ।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 08.09.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 20 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
- उनि संजय बिश्नोई, आर 197 अमर जाटव, आर 1374 जोगेश लश्करी, आऱ 22 आनंद थाना एरोड्रम – सायबर ठगी के लिए म्यूल बैंक खाता का उपयोग करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर 06 आरोपियो को गिरफ्तार करने पर।
- रक्षित निरीक्षक राजू सांवले थाना यातायात – मॉडिफाईड साइलेंसर वाहन पर कार्यवाही करने एव सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने मे सराहनीय योगदान पर।
- आऱ 2225 ऋषभ यादव थाना सदर बाजार – थाना सदर बाजार मे पंजीबद्ध अपराध मे विवेचना कार्य मे त्वरित कार्यवाही करने पर।
- आर 3005 रिंकु यादव, आऱ 350 कन्हैया दांगी, आर 3793 होतमसिंह, आर 351 धर्मेंद्र सोनगरा थाना अपराध शाखा – अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्र्ग्स की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 103.55 ग्राम एमडी जप्त करने पर।
- आर 4762 दुबलिया हटिला थाना यातायात – बेहतर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन संचालन मे सराहनीय कार्य पर।
- आर 23 आशीष मिश्रा पुलिस उपायुक्त कार्यालय जोन 04 – सोशल मीडिया पर पुलिस के उल्लेखनीय कार्यों एवं नावाचारों के प्रचार प्रसार मे सराहनीय योगदान पर।
- प्रआर 3117 अजय सिंह सेंगर पुलिस आय़ुक्त कार्यालय – मीडिया से बेहतर संवाद स्थापित करने, मीडिया/सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के उल्लेखनीय कार्यो का प्रचार प्रसार करने पर।
- आर 4373 अविनाश दुबे पुलिस उपायुक्त कार्यालय जोन 02 – NCRP, MRM, GRM सहयोग पोर्टल पर बेहतर कार्यवाही कर सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर।
- आर 4395 राजा धनक – समन्यव पोर्टल पर आरोपी की प्रोफाइल तैयार करने मे सराहनीय योगदान पर।
- अर 1340 अनिल शर्मा – म्यूल खाता सबंधी कार्य करने मे सराहनीय योगदान पर।
- आर 3721 सर्वेश सिंह लोधी – CEIR पोर्टल पर बेहतर कार्यवाही करने पर।
- म.आर 4708 ममता, मआर 4669 मेघा इस्के, मआर 4767 निकिता थाना यातायात – बेहतर यातायात प्रबंधन करने पर।
साथ ही इस अवसर पर अति पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियो ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।



