•          प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों/कर्मचरियों ने CCTV सर्विलांस के साथ ही सीखी, डायल-112 सेवा का संचालन व कार्यप्रणाली

इंदौर    इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की कार्यदक्षता को और बेहतर करने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देशन मे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में समय-समय पर किया जा  रहा है। इसी परिपेक्ष्य में पीआरटीएस इंदौर मे आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर के  पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियो के लिए 09 से 11 सितंबर 2025 तक 03 दिवसीय कंट्रोल रूम ऑपरेशन कोर्स संचालित किया जा रहा है।  

                                                                                                                                     उक्त प्रशिक्षण के तहत आज दिनांक 11-09-25 को अति. पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) श्री प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त (कंट्रोल रूम) व  कंट्रोल रूम के अन्य पुलिस अधिकारियेां ने पीआरटीएस इंदौर मे विभिन्न 30 जिलों के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे  पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियो को पलासिया चौराहा स्थित पुलिस कमिश्नरेट के कंट्रोल रूम इंदौर का भ्रमण कराया गया।

                                                                                                                               पुलिस कंट्रोल रुम भ्रमण के दौरान कंट्रोल रूम इंचार्ज, एसीपी श्री दिनेश सिंह ठाकुर, सउनि (रे) श्री ललित अवचरे , सउनि (रे) श्री अभिलाष सिंह , आरक्षक देवेश शर्मा, आरक्षक राजपाल, आरक्षक पीयूष पाटीदार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियो को पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली के बारें में बताते हुए, डायल-112, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम और पुलिस कंट्रोल रुम की संरचना, प्रभारी अधिकारी की दक्षता, कर्तव्य, मुख्य दायित्व, कंट्रोल रुम की दैनिक कार्यवाही, डीएसआर, कार्य जिले मे होने वाले कार्यक्रम, प्रदर्शन/ जुलूस आदि के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के बारे में बताया।

 

इस दौरान नई आपातकालीन सेवा डायल-112 के संचालन का लाइव डेमोस्ट्रेशन भी सभी को कराया गया जिसके तहत नई तकनीकी सुविधाओं के साथ ही किसी अप्रिय स्थिति या दुर्घटना के समय उपयोग किये जाने वाले उपकरणों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content