इंदौर। पलासिया चौराहा स्थित सिटी बस स्टॉप के पास पैदल जा रही एक बालिका के साथ दुर्घटना हो जाने के कारण वह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद यातायात पुलिस द्वारा तत्काल मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए घायल बालिका को तुरंत ऑटो रिक्शा के माध्यम से एम. वाय. अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल बालिका को यातायात की सूबेदार लक्ष्मी एवं महिला आरक्षक सोनाली सोनी द्वारा तत्काल एम. वाय. अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार प्रारंभ कराया गया।
साथ ही बालिका के परिजनों/परिचितों को घटना की सूचना देकर उन्हें अस्पताल बुलाया गया।





