- आरोपियों से 04 चार पहिया वाहन (कीमत लगभग ₹40 लाख) बरामद
इंदौर शहर में लोगों के साथ धोखाधड़ी कर आर्थिक लाभ कमाने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री नरेंद्र सिंह रावत द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-1) श्री सुमित केरकेट्टा एवं सहायक पुलिस आयुक्त (गांधीनगर) श्रीमती निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राऊ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें टीम ने धोखे से लोगों के वाहन हड़पकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपियो को पकड़ा गया है।
🔍 घटना का विवरण
फरियादी द्वारा थाना राऊ पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी युवराज एवं उसके साथियों ने उसकी कार को टूर एंड ट्रेवल्स में लगाने के नाम पर किराए से लिया था। इसके पश्चात आरोपियों ने विश्वासघात एवं धोखाधड़ी करते हुए उक्त वाहन को किसी अन्य व्यक्ति को मोटी रकम लेकर सौंप दिया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना राऊ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
उक्त प्रकरण पर आरोपियों की पतारसी हेतु थाना प्रभारी राऊ के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए घेराबंदी कर मामले से जुड़े तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा विभिन्न व्यक्तियों से इसी प्रकार धोखे से वाहन प्राप्त कर हड़पना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 04 चार पहिया वाहन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40 लाख है। प्रकरण मे विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ भी की जा रही हैं।
🚗 बरामद वाहन- 02 मारुति बलेनो (Baleno), 01 मारुति स्विफ्ट (Swift), 01 मारुति अर्टिगा (Ertiga)
👤 गिरफ्तार आरोपी- 1️⃣ युवराज निवासी सुंदरबन कॉलोनी, धार2️⃣ उत्तम सिंह निवासी सोनकच्छ, जिला देवास3️⃣ यशराज निवासी ओमेक्स हिल्स कॉलोनी, राऊ
🌟 सराहनीय भूमिका -उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राऊ श्री राजपाल सिंह राठौर, उप निरीक्षक महेश सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, प्रधान आरक्षक बलराम चौहान, आरक्षक देवेंद्र अम्ब, आरक्षक नारायण यदुवंशी एवं साइबर सेल की टीम आरक्षक प्रशांत मण्डलोई, आरक्षक अमित खत्री एवं म.आरक्षक आरती राजपूत की महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।
👉इंदौर पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन किराए पर देने अथवा किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन-देन से पूर्व संबंधित व्यक्ति का पूर्ण सत्यापन अवश्य करें।





