• यातायात सम्बंधित कार्ययोजना, कार्यवाही, निगरानी में ड्रोन का हो रहा प्रभावी उपयोग

 

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग निरंतर बढ़ाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनाँक को ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पीक आवर्स के दौरान प्रभावी निगरानी की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रोन से प्राप्त इनपुट के आधार पर मौके पर तैनात यातायात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। ड्रोन सर्विलांस के दायरे को और अधिक विस्तारित करने के लिए यातायात के चारों जोनों में अलग-अलग ड्रोन टीमों द्वारा कार्य किया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आज दिनांक को पिक आवर्स के दौरान ड्रोन के माध्यम से यातायात व्यवस्था की निगरानी की गई:-

  • राजवाड़ा क्षेत्र, जवाहरमार्ग, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, सराफा क्षेत्र
  • संजयसेतु, नंदलालपुरा, मृगनयनी, रिवर साइड क्षेत्र
  • पलासिया, घण्टाघर, एमजीरोड, इंडस्ट्रीज हाउस, गिटार तिराहा मार्ग
  • रोबोट चौराहा, एलआईजी चौराहा, रेडिसन, रसोमा, स्टार चौराहा क्षेत्र में

ड्रोन में लगें पीए सिस्टम द्वारा अनाउंसमेंट भी किए गए, जिससे आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके। ड्रोन सर्विलांस टीम द्वारा जहां कहीं भी यातायात बाधित पाया गया, वहां से तत्काल वायरलेस के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना प्रेषित की गई। कंट्रोल रूम द्वारा नजदीकी ट्रैफिक पॉइंट को सूचित कर त्वरित रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया। आगामी समय में भी यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों को चिन्हित कर ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।

 

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content