- 72 चालकों पर की जा रही हैं लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही”
इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा निर्देशन मेंपुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस इंदौर द्वारा शहर में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।कल दिनांक को ऐसे 118 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जो वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए गए। यह लापरवाही न केवल वाहन चालक के लिए, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है और सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनती है।
इसके अतिरिक्त, गंभीर उल्लंघन को दृष्टिगत रखते हुए 72 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की गई है।
यातायात पुलिस इंदौर द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग बिल्कुल न करें।
आवश्यक होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर ही फोन का उपयोग करें। सभी यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
यातायात पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि शहर में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।





