इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ ही नागरिकों की यातायात संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक साथी ऐप एवं यातायात हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

दिनांक 09 सितंबर 2026 को को प्राप्त शिकायतों में –

  • मधुमिलन चौराहा पर बीच सड़क में अवैध पार्किंग की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का चालान बनाया गया।
  • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने की शिकायत पर चालानी कार्रवाई की गई।
  • कल्याण मिल क्षेत्र में फैंसी/रॉन्ग नंबर प्लेट की शिकायत पर चालान बनाया गया।

हेल्पलाइन से यातायात बाधित, पार्किंग एवं यातायात उल्लंघनों पर त्वरित कार्रवाई

यातायात हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों में DB प्राइड पर यातायात बाधित, बांबे हॉस्पिटल चौराहा पर रेड लाइट उल्लंघन, बंगाली चौराहा पर यातायात बाधित, ICICI बैंक सर्विस रोड के पास अवैध पार्किंग, ओणम प्लाजा एवं पटेल ब्रिज पर पार्किंग सहित अन्य शिकायतें शामिल रहीं।

इनमें से कई शिकायतों का सिटी कंट्रोल, बीट टीम एवं क्रेन टीम के माध्यम से मौके पर पहुंचकर तत्काल निराकरण कराया गया।

 

22 सितंबर 2025 से 09 सितंबर 2026 तक कुल 4,088 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से नगरीय क्षेत्र इन्दौर से जुड़ी सभी 4,061 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है तथा नगरीय क्षेत्र से बाहर अथवा  अन्य  विभागों से संबंधित शिकायतों को संबंधित को भेजा गया।

 

यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात संबंधी समस्या की सूचना समय पर 7049107620 ट्रैफिक हेल्पलाइन पर देवे साथ ही अन्य सुविधाओं के लिए इंदौर ट्रैफिक साथी एप्लिकेशन https://indoretrafficsaathi.com/download-app डाउनलोड करें। आपके सुगम, सुरक्षित यातायात के लिए सदैव तत्पर यातायात प्रबंधन पुलिस, नगरीय इंदौर

 

keyboard_arrow_up
Skip to content