• इन्दौर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के 100 स्टूडेंट्स ने सड़क सुरक्षा पोस्टर बनाकर 6 चौराहों पर किया लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक।

 

इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री आरके सिंह तथा पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात प्रबंधन पुलिस की द्वारा निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

 

इसी कड़ी में आज दिनाँक 20 अप्रैल 2026 को इन्दौर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात पुलिस द्वारा स्टूडेंट को सड़क सुरक्षा नियमों का महत्व व गंभीरता से रूबरू करवाया एवं कॉलेज द्वारा यातायात जागरूकता की मुहिम का हिस्सा बनने पर सराहना की। रोड सैफ्टी अवेरनेस में आई एम आई के 100 विद्यार्थियों एवं आईएमआई टीम ने सम्मिलित सहभागिता दिखाई। आईएमआई की डायरेक्टर श्रीमती अंकिता गुप्ता, सीईओ श्रीमती निकिता पाण्डेय, वाइस प्रिंसिपल लॉ श्रीमती आयुषी गुप्ता, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संजय शर्मा द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा प्रतिवर्ष यातायात पुलिस के साथ इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है, ताकि शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित बनाने में हम भी अपनी ओर से योगदान दे सकें। बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा संदेशों के काफी रोचक चित्र बनाए गए हैं, जिससे वे लोगों को जागरूक करने के लिए उपयोग कर रहे है और आज भी विभिन्न चौराहों पर इनके माध्यम से आमजन को नियमो के पालन का संदेश दिया।

 

यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी व यातायात संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात सभी ने यातायात नियमो का पालन करने का संकल्प लेकर सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का संदेश दिया। स्टूडेंट्स व स्टाफ द्वारा व्हाइट चर्च, गीता भवन, पलासिया, एलआईजी, घंटाघर, हाई कोर्ट तिराहा पर यातायात का संचालन के साथ-साथ वाहन चालकों को जागरूक करते हुए रेड लाइट का पालन करने, हेलमेट/सीट बेल्ट लगाने, लेफ्ट टर्न का पालन करने, वाहन चलाते मोबाइल फोन का उपयोग नही करने, शराब पीकर वाहन नही चलाने, तेज गति से वाहन नही चलाने आदि का अनुरोध किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान सभी स्टूडेंट काफी उत्साहित दिखे उन्होंने कहा कि इस ट्रैफिक प्रहरी अभियान का हिस्सा बनकर हमें बहुत ही अच्छा लग रहा है हम अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करते रहेंगे। इस दौरान एचओडी राहुल जोशी, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, अंजली जैन भी उपस्थित रही।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content