- बदमाश की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए श्रीमान पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा आरोपी को किया गया था 03 माह के लिए जिला बदर।
- बदमाश के विरुद्ध मारपीट, लूट, अवैध वसूली, अवैध हथियार रखना आदि विभिन्न गंभीर धाराओं के कई अपराध हैं पूर्व से पंजीबद्ध ।
इंदौर शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं सक्रिय बदमाशों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमन सिंह राठौर व अति पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री पराग सैनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसुड़िया को क्षेत्र के सक्रिय निष्कासित (जिला बदर) आरोपी तथा गुंडे बदमाशो को चेक कर कार्वाही करने के लिये निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कुख्यात बदमाश अजय उर्फ भोला को जिला बदर अवधि का उल्लंघन करते थाना क्षेत्र से पकड़ा है।
थाना क्षेत्र में गुंडे बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी के दौरान पुलिस थाना लसुडिया की टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि क्षेत्र का कुख्यात जिलाबदर बदमाश अजय उर्फ भोला पिता सुरेश पठोते जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए राहुल गांधी नगर चौराहे पर स्थित डेरी पर आया है । उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बदमाश को पकड़ा जिस ने पूछताछ पर अपना नाम अजय उर्फ भोला पिता सुरेश पठोते उम्र 22 साल नि.2/15 राहुल गांधी नगर इंदौर का होना बताया।
आरोपी थाना लसुडिया क्षेत्र का शातिर बदमाश हैं जिसके विरुद्ध थाना लसुडिया और इंदौर शहर के विभिन्न थानों पर अवैध वसूली, लूट, अवैध हथियार रखना, मारपीट आदि विभिन्न धाराओं के कई अपराध पंजीबद्ध हैं। कुख्यात बदमाश अजय उर्फ भोला पठोते की इन्हीं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस थाना लसुडिया द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिलाबदर के लिए प्रतिवेदन श्रीमान पुलिस कमिश्नर इंदौर को प्रस्तुत किया गया था, जिस पर विचार उपरांत पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा आरोपी को 03 माह के लिए इंदौर जिले की राजस्व सीमा से जिला बदर किया गया था।
आरोपी अजय उर्फ भोला पठोते उक्त अवधि का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के घूमते मिलने से टीम के द्वारा मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध जिला बदर का उल्लंघन करने से अपराध धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम का दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी लसुडिया राजकुमार यादव व पुलिस टीम प्र.आर. 2020 लोकेश सिंह भदौरिया, प्र.आर.1532 नीरज रघुवंशी, आर.1915 नागेन्द्र भदौरिया, आर.3931 उत्कर्ष वर्मा, आर.1410 नीलेश मल्होत्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


