- पुलिस द्वारा इसके दुष्परिणामों व होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए, लोगों को किया जा रहा सतर्क व सावधान
इंदौर:- मानव जीवन तथा पशु-पक्षियों के जीवन को संकट में डालने वाले नायलॉन वाली डोर तथा शासन द्वारा प्रतिबंधित/चाइनीज मांझा के विरूद्ध, पुलिस कमिश्नर इन्दौर के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही के साथ ही जनजागरूकता हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे है।
इसी अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा नगरीय इंदौर के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता के नित नए प्रयास कर चाइनीज/प्रतिबंधित मांझे से होने वाले दुष्परिणामों व दुर्घटनाओं से बचने के लिए, लोगों को सतर्क व सावधान किया जा रहा है। ब्रिज/फ्लाईओवर व पतंग उड़ने के संभावित स्थानों पर, पुलिस टीमें द्वारा लगातार तैनात रहकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। शहर के शास्त्री ब्रिज, पटेल ब्रिज, राजकुमार ब्रिज, भंडारी ब्रिज, बाणगंग ब्रिज, खजराना ब्रिज, जूनी इंदौर ब्रिज, नावदा पंथ, तेजाजी नगर, सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज, तीन इमली ब्रिज आदि सभी ब्रिज/फ्लाईओवर पर मांझे से बचाव हेतु पोस्टर/बैनर्स आदि के साथ ही रोड पर बैरिकेटिंग कर दोपहिया वाहन चालकों को धीमी गति से गाड़ी चलाने सहित हेलमेट व गले में गमछा लगने की समझाइश भी दी जा रही है।





