• CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा।

 

  • आरोपी के कब्जे से करीब ₹40,000 कीमत के चांदी के आभूषण बरामद।

 

  • आरोपी है आदतन अपराधी, जिसके विरुद्ध इंदौर शहर के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध है नकबजनी, मारपीट, आबकारी एवं आर्म्स एक्ट सहित 16 अपराध ।

 

 

इंदौर।  शहर में चोरी,  नकबजनी लूट आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इनमें संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेंद्र सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा श्रीमती हिमानी मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस थाना परदेशीपुरा ने चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

घटना का विवरण-

थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में दिनांक 09.09.2026 को फरियादिया मोना कुशवाहा, निवासी श्यामाचरण शुक्ला नगर, इंदौर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर में घुसकर लोहे की अलमारी के लॉकर से एक चांदी का कड़ा, दो चांदी की अंगूठियां, अन्य चांदी के आभूषण एवं ₹9,000 नगद चोरी कर लिए गए हैं।

 

इसी प्रकार दिनांक 25.08.2026 को फरियादी लालाराम लेहोरिया, निवासी कुलकर्णी का भट्टा, इंदौर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर की लोहे की अलमारी का लॉकर तोड़कर एक चांदी की पायल, तीन चांदी की बिछिया, अन्य चांदी के आभूषण एवं ₹19,500 नगद चोरी किए गए।

 

दोनों घटनाओं में थाना परदेशीपुरा पर अपराध क्रमांक 472/2026 एवं 489/2026, धारा 305(A), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

 

चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई।

 

इसके बाद पुलिस टीम द्वारा नंदा नगर, भागीरथपुरा, छोटा बांगड़दा, एरोड्रम एवं सुखलिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग कर संदिग्ध आरोपी की तलाश की गई।

 

पुलिस टीम ने चिन्हित आरोपी संजय उर्फ संजू  कुशवाहा, उम्र 40 वर्ष, निवासी रघुनंदन बाग, सुखलिया, इंदौर, हाल मुकाम श्रीराम नगर, यादव धर्मशाला के पास, छोटा बांगड़दा रोड, इंदौर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

 

 

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की वारदातों से संबंधित एक चांदी का कड़ा, दो चांदी की अंगूठियां, एक चांदी की पायल एवं तीन चांदी की बिछिया, कुल करीब ₹40,000 कीमत के चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

 

आरोपी के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा प्रकरण में वारदात में शामिल अन्य आरोपी के संबंध में पूछताछ व तलाश की जा रही है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपी संजय उर्फ संजू के विरुद्ध इंदौर शहर के विभिन्न थानों में नकबजनी, मारपीट, आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 अपराध पंजीबद्ध होना सामने आया है।

 

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परदेशीपुरा निरीक्षक पंकज द्विवेदी, प्र.आर. ज्ञानेंद्र सिंह, प्र.आर. राजकुमार, प्र.आर. महेंद्र चौधरी, आर. 474 जयवेन्द्र गुर्जर, आर. 2216 पंकज पाटिल, आर. मोहर सिंह एवं आर. ससेंद्र वैष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content