- खजराना क्षेत्र अंतर्गत अहमद नगर में भूखण्ड के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूखण्ड स्वयं के नाम पर रजिस्ट्री कराकर धोखाधड़ी करने वाले शातिर जालसाज शेख इमरोज एवं रजिया खान खजराना थाना की गिरफ्त में ।
- आरोपीगण द्वारा रजिस्टर्ड प्लाट के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बनना चाहते थे जल्द अमीर ।
- आरोपीगण की गिरफ्तार उपरांत पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अन्य सहयोगी आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
इंदौर – घटना का संक्षिप्त विवरण – आवेदक फुरकान पिता तस्जील हुसैन निवासी प्रियदर्शिनी रीजेंसी इंदौर द्वारा एक लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया था आवेदन जाँच में पाया गया कि अनावेदकगण शेख इमरोज एवं रजिया खान द्वारा प्लाट के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर छल पूर्वक धोखाधड़ी करके तथा आपराधिक न्यास भंग कर आवेदक को अपरिमित हानि पहुंचाये जाने पर आरोपीगण के विरुद्ध कठोर, वैधानिक कार्यवाही हेतु लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के अवलोकन तथा की गई प्रारम्भिक जाँच से पाया गया कि आरोपीगण शेख इमरोज एवं रजिया खान द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से भूखण्ड क्रमांक 228 पार्श्वकुंज (अहमद नगर) कालोनी क्षेत्रफल 1496 वर्गफीट का प्लॉट अन्यत्र कथित दस्तावेजों के आधार पर फुरकान पिता तस्जील हुसैन के भूखण्ड की कथित रजिस्ट्री का निष्पादन कर एवं तथ्यों के प्रकाशित होने से आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 318(4),338,336(3),340(2),61(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंदौर शहर में कूट रचित दस्तावेज के आधार पर प्लाटों की खरीदी बिक्री करने वालों आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह द्वारा पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री कुमार प्रतीक, अति पुलिस उपायुक्त श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मंडलोई द्वारा थाना प्रभारी खजराना मनोज सिंह सेंधव को दिए गए थे इसी अनुक्रम मे आरोपीगण की धरपकड़ तथा प्रकरण के अनुसंधान हेतु तत्परता से एक विशेष टीम का गठन किया जाकर आरोपीगण की तलाश कर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। आरोपीगण से प्रकरण के संबंध में पूछताछ कर इनके साथी अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हे।
गिरफ्तारशुदा आरोपीगण –
- शेख इमरोज निवासी 09 हीना पैलेस खजराना इंदौर (म. प्र.)
(आरोपी 10वी तक पढ़ा लिखा हे एवं स्क्रैप का कार्य करता हे।)
- रजिया खान निवासी 10 सम्राट नगर खजराना इंदौर (म. प्र.)
(आरोपिया अनपढ़ होकर, ग्रहणी का कार्य करती हे।)
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि. संदीप पटेल, घनश्याम मिश्रा प्रआर. पंकज सांवरिया, नरेश चौहान आर. जबर सिंह धाकड़, शुभम सिंह एवं प्रदीप सूर्यवंशी इत्यादि की सराहनीय भूमिका रही।





