• आरोपी पुरुष और महिला के कब्जे से लगभग 159 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” एवं 990 ग्राम डोडा चूरा (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 16,00,000/- रुपए) जप्त।

 

  • अवैध मादक पदार्थ पर लगातार कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा द्वारा 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक एनडीपीएस के कुल 26 प्रकरण दर्ज किए गए है जिनमें 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में  पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष सिंह इंदौर के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

 

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के सार्वजनिक शौचालय के पास, पत्थर गोदाम रोड इंदौर में एक हीरो स्पलेंडर गाड़ी पर एक महिला एवं एक पुरूष एक पिठ्ठू बैग के साथ दिखाई दिए जो कि पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगे गतिविधि से संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर रोका गया एवं पूछताछ करने पर कुछ का कुछ बताने लगे जिससे नाम पता पूछने पर नावेद खान नि. पिपलौदा रतलाम एवं मुमताज नि. पिपलौदा रतलाम का होना बताया, गाड़ी व बैग की विधिवत तलाशी लेने पर बैग में 159 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स एवं 990 ग्राम डोडाचूरा मिला, जिसे विधिवत  जप्त किया गया।  आरोपियों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

 

आरोपियो ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचते हैं । आरोपी से 159 ग्राम “MD” एवं 990 ग्राम डोडाचूरा जप्त किया गया है। आरोपियो के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 59/26 धारा 8/22,15 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं  तथा उनसे अवैध मादक पदार्थों के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

आरोपियो का विवरण– 1.नावेद खान नि. पिपलौदा रतलाम एवं

2.मुमताज नि. पिपलौदा रतलाम।

आरोपीगण दिहाड़ी वेतन पर मजदूरी करते है।

 

जप्त माल का विवरण : – 159 ग्राम MD, 990 ग्राम डोडाचूरा, एवं एक हीरो स्पलेंडर गाड़ी

कुल मश्रूका कीमत लगभग 16,80,000/- रुपए।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content