- आरोपिया के कब्जे से करीब 8 किलो 313 ग्राम “गांजा” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 2,00,000 /- रुपए) एवं 01 दोपहिया वाहन जप्त ।
- आरोपिया पूर्व में भी 6 किलो गांजे के साथ हुई थी गिरफ्तार।
- आरोपिया जमानत पर थी और फिर से करने लगी अपराध ।
- आरोपिया ने पूछताछ में सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर, इंदौर शहर में नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर बेचने का कार्य करना स्वीकारा ।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धो की चेकिंग- पतारसी करते देवास इंदौर बायपास रोड डागरिया फार्म हाउस के पास निपानिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास एक दोपहिया वाहन एक्टिवा के साथ एक महिला दिखी जिसने स्कूटी के आगे पैर दान वाली जगह पर एक बोरी रखी हुई थी जो कि गतिविधियों से संदिग्ध लगी। महिला पुलिस को देख घबराने लगी, गतिविधि संदिग्ध लगने पर पूछताछ करने पर अपना नाम सोनाली सिंह बताया। जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 8 किलो 313 ग्राम गांजा मौके से विधिवत बरामद किया गया।
आरोपिया के कब्जे से 8 किलो 313 ग्राम “गांजा” एवं 01 दोपहिया वाहन जप्त कर, आरोपिया के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जसमे विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपिया से अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
जप्त माल का विवरण : – 08 किलो 313 ग्राम “गांजा”, 01 आईफोन मोबाइल एवं 01 दोपहिया वाहन कुल मश्रुका कीमत करीब रुपए ₹ 3,50,000।





