- आरोपी के कब्जे से लगभग 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 1,00,000/- रुपए) जप्त ।
- आरोपी ने गाड़ी की सीट के पास आर्म्स रेस्ट बॉक्स में छुपाया था मादक पदार्थ।
- आरोपी ने पुलिस वाहन को देख गाड़ी सहित भागने की कोशिश की।
- आरोपी सूरज ड्राइवर का कार्य करता है एवं 10 वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
👉🏻इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के रुद्र एजेंसी बिल्डिंग के पास खाली पड़े हुए ग्राउंड में एक व्यक्ति kia कंपनी की फॉर व्हीलर गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठा दिखा जो कि पुलिस वाहन को देख कर कार सहित भागने लगा जिसे शासकीय वाहन से घेराबंदी कर रोका गया एवं जिससे पूछताछ करने और पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज मिश्रा नि नंदबाग इंदौर का होना बताया। जिस पर शंका होने से तलाशी ली गई। विधिवत तलाशी लेते गाड़ी की सीट के पास आर्म्स रेस्ट बॉक्स से एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD मौके से बरामद की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस कार्यवाही –
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना कबूला है । आरोपी से 10 ग्राम “MD” जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 27/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।





