- प्रकरण में पूर्व में आरोपी कुलदीप के कब्जे से लगभग 08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 6,00,000/- रुपए) जप्त ।
- आरोपी ने पूछताछ में सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर बिक्री करना कबूला।
- आरोपी जमान खान फर्नीचर रिपेयरिंग का कार्य करता है एवं 5वीं तक ही पढ़ाई की है।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
👉🏻इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा दिनांक 18.11.2025 को गिरफ्तार आरोपी कुलदीप मेघवाल से मिली जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर एक ओर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जो कि मादक पदार्थ अन्य जिलों से खरीदकर इंदौर शहर में सप्लायरों को उपलब्ध करवाता था। प्रकरण में पूर्व में 60.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD बरामद की गई थी। जिसकी अगली कड़ी में पूछताछ करते आरोपी जमान खान की जानकारी मिली जो कि घटना दिनांक से फरार था। जिसे चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।
थाना अपराध शाखा में अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
जब्त माल का विवरण : – 60.08 ग्राम एमडी कुल अंतर्राष्ट्रीय कीमत 6,00,000/- रुपए





