💠छत्तीसगढ़ महासमुंद में की गई 6.80 लाख की ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले, शातिर ठग आए गिरफ्त में

 

इंदौर- शहर में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी संयुक्त कार्यवाही की गई है।

 

दिनांक 12/03/2026 को साइबर पुलिस थाना महासमुंद, जिला महासमुंद (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 0001/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता एवं 66D सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत एक FIR दर्ज की गई थी।

 

 

उक्त अपराध की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ साइबर पुलिस द्वारा इंदौर पुलिस से संपर्क किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विजय नगर पुलिस इंदौर और साइबर थाना महासमुंद (छ.ग.) की संयुक्त टीम गठित की गई।

 

संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल एवं बैंक खातों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन इंदौर क्षेत्र में ट्रेस की गई तथा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया।

 

आरोपी:-

1 ऋषि राठौर निवासी सीहोर

2 जितेंद्र शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी सीहोर

 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने महासमुंद में की गई ठगी की वारदात को कबूल किया है। आरोपियों से अन्य साइबर फ्रॉड की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।

 

नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पकड़े गए आरोपियों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ साइबर पुलिस को सुपुर्द किया गया है।

 

इंदौर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि अनजान कॉल, शेयर मार्केट / फॉरेक्स ट्रेडिंग में अत्यधिक मुनाफे के लालच, अनजान लिंक एवं फर्जी ट्रेडिंग ऐप से सावधान रहें। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content