• पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से 13 ग्राम MD ड्रग्स और एक मोटरसाइकिल की थी जप्त।

 

  • पूर्व आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सह-आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशों  के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में दिनांक 19.09.2026 को क्राइम ब्रांच टीम द्वारा श्री योगेन्द्र सदगुरु शीलनाथ आश्रम के सामने, राजकुमार मिल, एमआर-04 रोड, इंदौर पर गश्त व चेकिंग के दौरान काले रंग की बजाज पल्सर मोटर सायकल सवार संदेही साकिर एवं मोहम्मद अली (दोनों निवासी चंदन नगर, इंदौर) को 12.13 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स सहित पकड़ा गया था, जिस पर थाना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) में अपराध क्रमांक 0149/2026, धारा 8/22 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

प्रकरण में विवेचना एवं रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से ड्रग्स के बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया।

पूछताछ पर आरोपियों ने उक्त एम.डी. ड्रग्स खाचरौद (जिला उज्जैन) से प्राप्त होना स्वीकार किया। क्राइम ब्रांच टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही व पतारसी करते हुए खाचरौद में दबिश देकर सह-आरोपी फहीम खान एवं शेख खां को घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रकरण में धारा 8/29 NDPS Act का इजाफा करते हुए दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों की मूल सप्लाई चेन, मुख्य स्त्रोत एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

 

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी :

1.साकिर, निवासी – थाना चंदन नगर, इंदौर

  1. मोहम्मद अली, निवासी – थाना चंदन नगर, इंदौर

 

 

वर्तमान में गिरफ्तार सह-आरोपी :

1.फहीम, निवासी –  खाचरौद, जिला उज्जैन

  1. शेख खां निवासी – खाचरौद, जिला उज्जैन

 

शिक्षा/कार्यः

* आरोपी फहीम 7वीं तक शिक्षित है तथा ड्राइवर का कार्य करता है।

* आरोपी शेख 5वीं तक शिक्षित है तथा पत्थर लगाने का कार्य करता है।

 

 

पूर्व में जप्त मश्रुका विवरण :

* 12.13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (अनुमानित मूल्य ₹1,20,000/-)

* एक काले रंग की मोटर सायकल बजाज पल्सर (अनुमानित मूल्य ₹1,00,000/-)

 

*कुल कीमत लगभग ₹2,20,000/- (दो लाख बीस हजार रुपये)

 

मुख्य भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

keyboard_arrow_up
Skip to content