• रसोमा से एमआर 9, मॉल, वॉइन शॉप के बाहर यातायात बाधित कर रहे वाहन पर ड्रोन की नजर पड़ी, टीम ने 70 वाहनों पर की कार्यवाही

 

  • पिक ऑवर्स में पेट्रोलिंग टीमों ने संभाली कमान, बाधित यातायात को किया नियंत्रित

 

इंदौर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी प्रबंधन किया जा रहा है।

इसी क्रम में शहर के व्यस्त मार्ग एबी रोड पर विजयनगर, रसोमा, एमआर 9 पर पिक ऑवर्स के दौरान ड्रोन सर्विलेंस के माध्यम से यातायात व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी गई।

  • ड्रोन में दिखा उल्लंघन – तुरंत हुई कार्रवाई

ड्रोन सर्विलांस के दौरान रसोमा, एमआर 9 के बीच मॉल, वॉइन शॉप के बाहर रोड पर नो-पार्किंग क्षेत्र में सड़क घेरकर खड़े वाहनों के कारण मुख्य मार्ग का यातायात अवरोध हो रहा था। जैसे ही ड्रोन के माध्यम से यह स्थिति सामने आई, विजयनगर से पेट्रोलिंग/व्हील लॉक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाया गया। अनाउंसमेंट के माध्यम से वाहन चालकों को समझाइश दी गई एवं नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

त्वरित कार्रवाई के  परिणामस्वरूप बाधित मार्ग को तुरंत क्लियर कराया गया, गलत दिशा, मोबाइल फोन का उपयोग करनें वालो पर भी कार्यवाही की गई। जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम हुआ।

keyboard_arrow_up
Skip to content