- वाहन चालकों में अनुशासन लाने पीक ऑवर्स में किया चौराहों प़र ट्रैफिक संचालन
इंदौर शहर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन, यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री सन्तोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन लगातार विभिन्न जन-जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम/यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को इंदौर यातायात पुलिस द्वारा एनसीसी कैडेट्स के साथ विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी यातायात श्री अरविंद दांगी द्वारा एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स को यातायात संचालन के संकेत, सावधानियां आदि का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के पश्चात 1-एमपी गर्ल्स बटालियन के आईपीएस कॉलेज एवं उमिया गर्ल्स कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स व स्टाफ ने शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, एनसीसी ऑफिसर्स कैप्टन नम्रता सावंत, हवलदार कमलेश, ट्रैफिक वार्डन्स की उपस्थिति में यातायात संचालन एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों में यातायात पुलिस का सहयोग किया।
कैडेट्स ने चौराहो पर यातायात संकेतों का पालन करने, रेड लाइट जंप न करने, गलत दिशा में वाहन नही चलाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। यातायात पुलिस के साथ एनसीसी की विभिन्न इकाई आगे भी यातायात प्रबंधन और जागरूकता में अपना योगदान देंगी।


