• साइबर अपराधों के समाधान हेतु, शासन द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल की कार्यप्रणाली की जानकारी दें, उसके बेहतर उपयोग का दिया ज्ञान।

 

  • इन पोर्टल का बेहतर उपयोग कर, पीड़ितों को त्वरित समाधान सहित, अनुसंधान को किया जा सकता है और बेहतर व सशक्त।

 

  • थाना स्तर पर ही पीड़ित को मिल जाए, सायबर अपराधों की शिकायतों का समाधान, इसके लिये प्रत्येक थाने के पुलिस कर्मियों को किया जा रहा है, आधुनिक तकनीकी में दक्ष बनाने का प्रयास।

 

इंदौर- वर्तमान के बढ़ते सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु इन्दौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है साथ ही जनजागरूकता अभियान भी चलाया  जा रहा है। सायबर अपराधों की शिकायतों में पीड़ित/आवेदक को थानें पर ही उचित समाधान मिल सकें व उसे इधर उधर न भटकना पड़े, इसी बात को ध्यान में रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना स्तर पर ही सायबर अपराधों के लिये दक्ष पुलिसकर्मी हो, इसके लिये, एक विशेष ट्रैनिंग की कार्ययोजना तैयार करवाई गयी है। जिसके तहत नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक थाने से पुलिस कर्मियों को सायबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही के लिये, प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में आज दिनांक 14 मार्च 2026 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में, अति. पुलिस आयुक्त (का./व्य.) नगरीय इंदौर श्री अमित सिंह, अति. पुलिस आयुक्त (अप./मुख्यालय) नगरीय इंदौर श्री आर.के. सिंह सहित नगरीय इंदौर के सभी डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी की मौजूदगी में नगरीय क्षेत्र के सभी थानों से आरक्षक व  प्रधान आरक्षक स्तर के करीब 80 पुलिस कर्मियों के लिये एक दिवसीय विशेष सायबर ट्रैनिंग का आयोजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय में किया गया।

 

उक्त प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों को क्राइम ब्रांच के एडीशनल डीसीपी श्री राजेश दंडोतिया व क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम के अनुभवी अधिकारी/कर्मचारी जो विभिन्न सायबर अपराधों में दिन प्रतिदिन कार्यवाही करते है, के द्वारा सायबर अपराधों व विभिन्न फ्रॉड के निदान हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी देते हुए, उसका किस प्रकार बेहतर उपयोग कर, थाने में सायबर अपराधों की शिकायत लेकर आने वाले पीड़ितों की मदद किस तरह करें कि, उनकी समस्या का निदान जल्द से जल्द हो सके बताते हुए, सायबर क्राइम हो जाने पर पीड़ित के थाने आने पर किस प्रकार उसकी शिकायत जल्द से जल्द 1930 व सायबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर दर्ज करना है, जिससे उसकों त्वरित समाधान दिलाया जा सके।

 

उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में पुलिस कर्मियो को भारत सरकार के विभिन्न पोर्टल NCRP , SANCHAR SATHI, SAMANVAY, VATSALY MISSIOON, E-DAR , NIDAAN, CYBER POLICE PORTAL आदि विभिन्न पोर्टल की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और इनका बेहतर उपयोग कर, कैसे पीड़ितों को त्वरित समाधान दिलाया जाए तथा अपराधों की विवेचना में इनका किस प्रकार बेहतर उपयोग कर अनुसंधान को और सशक्त बनाया जाए इस संबंध में सभी को प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रेक्टिकली बताया और इनकी शिकायतों पर किन माध्यमों से क्या कार्यवाही करना है और किन बातों का ध्यान रखना है, इसका भी प्रशिक्षण दिया गया।

 

इस प्रशिक्षण सत्र शुभारंभ के अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि, इस तकनीकी दुनिया के नए-नए प्रकार के साइबर अपराधों के विरूद्ध भी प्रभावी कार्यवाही के लिये हमारी इंदौर पुलिस के ज्यादा से ज्यादा पुलिसकर्मी तकनीकी रूप से दक्ष होकर कार्यवाही कर सके, यही हमारा विजन है। इसी को ध्यान मे रखते हुए आप सभी को ये ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि आप इन पोर्टल का बेहतर उपयोग कर, उसका अपने थानों पर इम्पलीमेंटेशन करें व कोई भी पीड़ित किसी भी प्रकार की सायबर अपराधों की शिकायत लेकर आता है तो उस पर बताई गयी उचित कार्यवाही करें, जरूरत पड़े तो एक्सपर्ट से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें, बस हमारा ये ही ध्येय हो कि पीड़ित को हम त्वरित समाधान दिला सके।

 

इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को तकनीकी रूप से सक्षम व दक्ष बनाने के लिये उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

keyboard_arrow_up
Skip to content