👮🏻‍♂️*पुलिस कमिश्नर इंदौर ने हरी झंडी दिखाकर किया, नशा विरोधी जन-जागरूकता रथों को रवाना*

 

🚛जागरूकता रथ, अगले 15 दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति करेंगे जागरूक।

 

इंदौर। युवाओं एवं आमजन को ड्रग्स के नशे की बढ़ती प्रवृत्ति तथा उसके गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में नशे के विरुद्ध विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

 

अभियान के अंतर्गत आज पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने नशे के दुष्परिणामों एवं नशामुक्ति का संदेश देने वाले दो विशेष जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन जागरूकता रथों के माध्यम से अगले 15 दिनों तक शहर के विभिन्न मार्गों, चौराहों, प्रमुख स्थलों एवं अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

जागरूकता रथों में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शॉर्ट फिल्म, वीडियो संदेश, जागरूकता फिल्में एवं प्रभावी स्लोगन प्रदर्शित किए जाएंगे। इन संदेशों के जरिए युवाओं एवं आमजन को ड्रग्स से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया जाएगा।

 

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त (जोन-02/मुख्यालय) श्री अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम श्री राजेश दंडोतिया, ट्रेनी डॉक्टर्स सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, कार्यालयीन स्टाफ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

 

इंदौर पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के माध्यम से युवाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश पहुंचाने तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

keyboard_arrow_up
Skip to content