🔹 पुलिस कमिश्नर इंदौर की विशेष उपस्थिति मे किया गया सिंहस्थ महापर्व के विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन।

 

🔹 इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित।

 

🔹पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा कर सिंहस्थ के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों व कार्यवाहियो के बारे मे भी करवाया अवगत।

 

 

इंदौर- आगामी वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। जिसके परिप्रेक्ष्य में डीआरपी लाइन इंदौर में 06 दिवसीय (01 जून 2026 से 06 जून 2026) विशेष सिंहस्थ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसका समापन आज दिनांक 06.06.2026 को पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति मे किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा करते हुए सिंहस्थ महापर्व के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों एवं सावधानियों के बारे मे अवगत कराया गया।

 

इस दौरान पुलिस कमिश्नर सर द्वारा बताया कि सिंहस्थ विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे विशाल आयोजन में सुरक्षा, कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन, आपदा प्रबंधन एवं जनसुविधाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल प्रशिक्षित और दक्ष होगा तो, पुलिसिंग और बेहतर होगी। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील एवं सेवा-भाव आधारित व्यवहार, संकट की स्थिति में त्वरित निर्णय क्षमता, तनाव प्रबंधन, जनसंपर्क कौशल तथा तकनीक आधारित आधुनिक पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत कराया गया।

 

इस दौरान अति पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री आर के सिंह,  अति पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती सीमा अलावा व रक्षित निरीक्षक श्री दीपक कुमार पाटील सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किये गये।

 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से आयोजित करते हुए 01 जून 2026 से दिसंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।  जिसमे प्रत्येक बैच को 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।  इस अभियान के अंतर्गत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे सिंहस्थ-2028 के दौरान प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी भूमिका का प्रभावी निर्वहन कर सके।

 

प्रशिक्षण मॉड्यूल में पुलिस कर्मियों को सिंहस्थ का इतिहास एवं महत्व, अखाड़ों एवं साधु-संत परंपराओं का परिचय, मेला क्षेत्र की संरचना, पुलिस की भूमिका, भीड़ मनोविज्ञान, भीड़ नियंत्रण एवं नियमन, यातायात योजना एवं दबाव प्रबंधन, पार्किंग एवं डायवर्जन व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहायता समन्वय, संचार व्यवस्था, वीआईपी एवं विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया प्रबंधन, कानून व्यवस्था संधारण, मानवाधिकार, तनाव प्रबंधन तथा संकट की परिस्थितियों में प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 

सिंहस्थ के दौरान उत्पन्न होने वाले संभावित यातायात दबाव एवं परिवहन प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग योजना, पार्किंग प्रबंधन, आपातकालीन वाहनों के निर्बाध संचालन तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content