- पुलिस ने नशे के सौदागर रामकिशन गोस्वामी नि.मंदसौर को ब्राउन शुगर की सप्लाई करते धरदबोचा।
- आरोपी के पास से कुल 110 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती करीब 11 लाख रु. की विधिवत जप्त
- आरोपी नशे की लत पूरी करने ओर जल्दी पैसे कमाने की नियत से सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचता था अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर।
- पुलिस थाना खजराना द्वारा वर्ष 2025 से अभी तक 50 से अधिक NDPS के प्रकरण दर्ज कर लगातार जारी है नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- आरोपी से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी(खरीदी–बिक्री) के अन्य साथियों के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ जारी हैं ।
इंदौर शहर मे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इसकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 02 श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री आशीष पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना द्वारा विशेष टीमें गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी कड़ी में थाना खजराना की टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी खजराना क्षेत्र के अलग–अलग स्थानो पर करते वाघेला गार्डन के पास बायपास खजराना इंदौर पर 01 संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ा, जिसकी नियमानुसार तलाशी लेते आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर होना पाया गया । जिसने पूछताछ पर अपना नाम रामकिशन उर्फ रामनिवास गोस्वामी बताया।
आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिलीं, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर का नशा करने का आदि है, नशे की लत पूरी करने एवं जल्दी ओर आसानी से अमीर बनने की नियत से ब्राउन शुगर कोटड़ी मंदसौर (म.प्र.)से सप्लाई के काम को अंजाम देता था।
उक्त प्रकरण में आरोपी के कब्जे से लगभग 110 ग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना में अपराध क्रमांक 547/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर संलिप्तता के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही हे।
आरोपी का विवरण
रामकिशन उर्फ रामनिवास गिरी गोस्वामी निवासी ग्राम काटिया जिला मंदसौर (म.प्र.)
{ आरोपी 8वी तक पढ़ा लिखा होकर खेतीबाड़ी का कार्य करता हे। }
जप्तशुदा मश्रुका –
लगभग 11,00,000 मूल्य की अवैध मादक पदार्थ 110 ग्राम ब्राउन शुगर तथा एक विवो कंपनी का मोबाइल कीमती 15,000 रु.





