इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।

 

उक्त हेल्पलाइन पर कल 08.10.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 24 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 21 का त्वरित निराकरण कर दिया। कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-

 

  1. सिटी बसों द्वारा रोड़ पर गाड़ी खड़े करने व तेज गति से चलाने संबंधी ।

 

  1. सर्विस रोड़ व गलियों में अत्यधिक तेज गति से गाड़ी चलाने संबंधी।

 

  1. लोडिंग व ई रिक्शा के बाजारों में बेतरतीब खड़े होने कारण जाम।

 

  1. बाज़ार में ठेलों द्वारा रोड़ पर खड़े होने से यातायात अवरुद्ध संबंधी।

 

  1. वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन कर तेज गति से वाहन चलाने।

 

  1. ऑटो व ई रिक्शा के कारण बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के बाहर यातायात अवरुद्ध होने।

 

  1. नो-पार्किंग में रोड़ साइड व दुकानों के सामने खड़े वाहनो से यातायात अवरुद्ध होना।

 

  1. जाम लगने के संबंध में।

 

उक्त 24 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर  त्वरित कार्यवाही कर 21 का समाधान किया गया ,नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है, शेष 03 पर कार्यवाही की जा रही हैं।

 

👉 उक्त हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक दिनों में कुल 385 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 367 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 18 शिकायतों पर भी  कार्यवाही की जा रही है।

 

 

आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर – 7049107620  पर सूचना दें।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content