• 01 अक्टूबर को आई 13 शिकायतें, पुलिस ने 12 का किया त्वरित निराकरण।

 

 

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।

 

उक्त हेल्पलाइन पर कल 01.10.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 13 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 12 का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 01 पर कार्यवाही जारी है। कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-

 

  1. अवैध रूप से वाहन पार्किंग जिससे यातायात बाधित होना।

 

  1. जाम लगने के संबंध में।

 

  1. रांग साइड गाड़ी चलाने के संबंध में।

 

  1. वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन।

 

  1. लेफ्ट टर्न बाधित करने संबंधी।

 

  1. नो-पार्किंग में रोड़ साइड व दुकानों के सामने खड़े वाहनो से यातायात अवरुद्ध होना

 

उक्त 13 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर 12 का त्वरित निराकरण कर,   नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है, शेष 01 शिकायत पर भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

 

👉 उक्त हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक पिछले 10 दिनों में कुल 227 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 208 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 19 शिकायतों पर कार्यवाही जारी है।

 

 

आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर – 7049107620  पर सूचना दें।

keyboard_arrow_up
Skip to content