• कार्यवाही के साथ ही दी जा रही है,यातायात नियमों को पालन की समझाईश।

 

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।

 

उक्त हेल्पलाइन पर कल दिनांक 27.09.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 23 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 19 का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 04 पर कार्यवाही जारी है। कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-

 

1.जाम लगने के संबंध मे

 

2.रेड लाईट उलघन व तेज गति से वाहन चलाने के संबंध में ( विशेषकर आटो रिक्शा द्वारा रेड लाईट जंप व तेज गति से चलाते है। नंबर प्लेट पर नींबू मिर्ची लटका कर रखते है। जिससे नंबर प्लेट छुपी रहती है।)

 

3.वाहन चेंकिग के संबंध मे।

 

4.भारी वाहन के संबंध मे

 

5.वनवे का पालन नही होने के संबंध मे।

 

6.अवैध पार्किंग कर, वाहन पार्क करने के संबंध में।

 

7.सियागंज पुल को वन-वे करने संबंध में।

 

उक्त 23 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ में से 19 पर कार्यवाही कर  त्वरित निराकरण किया गया। और   नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है, शेष 04 शिकायतों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

 

आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर – 7049107620  पर सूचना दें।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content