▶️*बेहतर परफॉर्मेंस कर एसीपी मल्हारगंज ने लगातार दूसरी बार पाया प्रथम स्थान ।*

 

इंदौर शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग हेतु पुलिस के कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा एसीपी के कार्य की एक मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली प्रारंभ की गई है, जिसमें विभिन्न मापदंडों पर प्रत्येक ज़ोन में एसीपी के कार्यों का मूल्यांकन मासिक आधार पर किया जा रहा है।

 

उक्त मूल्यांकन प्रणाली के तहत अप्रैल माह में सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा विभिन्न मापदंडों पर की गई, जिसके आधार पर पूरे इंदौर कमिश्नरेट के सभी 12 अनुभाग के सहायक पुलिस आयुक्त के कार्य को विभिन्न पैरामीटर्स के आधार पर मूल्यांकन करने पर, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ज़ोन -01 के अनुभाग एसीपी मल्हारगंज ने पिछले मार्च महीने के परफॉर्मेंस को बरकरार रखते हुए अप्रैल में भी प्रथम स्थान बनाए हुए है। वहीं ज़ोन-02 के एसीपी खजराना ने द्वितीय तथा ज़ोन-04 के एसीपी अन्नपूर्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जबकि निर्धारित मापदंडों पर सबसे कमजोर परफॉर्मेंस पर ज़ोन-02 के एसीपी विजय नगर सबसे अंतिम स्थान पर रहे।

keyboard_arrow_up
Skip to content