🥇🥇प्रभावी कार्यवाही और बेहतर प्रदर्शन पर लसुड़िया के बाद थाना खजराना दूसरे व थाना राजेंद्र नगर आया तीसरे पायदान पर।
इंदौर शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा थानों के कार्यों के मूल्यांकन की मानकीकृत प्रणाली लागू की गई है। इसके अंतर्गत प्रत्येक माह निर्धारित मापदंडों के आधार पर सभी थानों के कार्यों की समीक्षा की जाती है।
इसी क्रम में सितंबर माह के मूल्यांकन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कार्य निष्पादन, अपराध नियंत्रण, जनसंतुष्टि एवं आमजन के हित में किए जा रहे नवाचारों सहित विभिन्न निर्धारित मापदंडों पर समीक्षा की गई। इसके आधार पर रैंकिंग में—
🥇 प्रथम स्थान — थाना लसूड़िया (ज़ोन-02)
🥈 द्वितीय स्थान — थाना खजराना (ज़ोन-02)
🥉 तृतीय स्थान — थाना राजेंद्र नगर (ज़ोन-01)
वहीं, निर्धारित मापदंडों पर औसत प्रदर्शन के चलते थाना सराफा (ज़ोन-04) रैंकिंग में अंतिम स्थान पर रहा।
बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहन, कमजोरियों में सुधार पर जोर-
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानों के थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानों के थाना प्रभारी एवं स्टाफ को कार्यप्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मासिक मूल्यांकन की इस व्यवस्था के माध्यम से पुलिसिंग में निरंतर सुधार, जवाबदेही, पारदर्शिता और जनविश्वास को मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।


