✒️ पुलिस द्वारा सरप्राइज चौकिंग में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।
✒️ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 225 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही ।
✒️ सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 5 प्रकरण तथा अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुद्ध 3 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।
✒️*अवैध मादक पदार्थों MD ड्रग्स और गांजें के साथ भी 3 आरोपी आएं गिरफ्त में, जिनके विरुद्ध की एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही।*
✒️ अवैध शराब के विक्रय करने वाले 06 आरोपियों को भी गिरफ्त में लेकर की आबकारी एक्ट की कार्यवाही ।
✒️ हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी
इंदौर- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण तथा नवरात्रि , रमजान ईद आदि त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी व सघन चौकिंग एवं पेट्रोलिंग के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में एडिशनल कमिश्नर (का./व्य.) श्री अमित सिंह व एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) इंदौर श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में में इंदौर शहर के चारों जोन के डीसीपी नेतृत्व में, दिनांक 14 मार्च 2026 को शाम से देर रात्रि तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए सर प्राइज चैकिंग व पेट्रोलिंग की गई।
इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए कई सारे गुंडे/बदमाशो को चेक करते हुए की उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….
👉 जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 61 से ज्यादा गैर जमानती वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 16-स्थाई, 45-गिरफ्तारी वारंट किए तामील ।
इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए
👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 225 शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।
👉 अवैध रूप से अवैध हथियार (चाकू) लेकर घूमने वाले 02 बदमाश को पकड़कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई हैं तथा अवैश शराब के विक्रय करने वाले 06 आरोपियों से भी 111 से ज्यादा क्वाटर अवैध देशी शराब, 24 बीयर बॉटल जप्त कर, सभी को गिरफ्त में लेकर की आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।
👉 अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुद्ध 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई। वहीं सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।
👉थाना सदर बाजार द्वारा एक तस्कर से 10.39 ग्राम MD ड्रग्स, थाना खजराना द्वारा एक आरोपी तस्कर से 12 ग्राम MD ड्रग्स तथा थाना चंदन नगर द्वारा एक आरोपी से आधा किलोग्राम अवैध गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है।
👉 इस दौरान हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी करते हुए, क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों, चाकूबाजों, निगरानीशुदा बदमाश और जिलाबदर व रासुका के बदमाशों को चेक कर की कार्यवाही और आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत । इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।
👉 इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं।
इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों तथा शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।






