👮पुलिस कमिश्नर इंदौर ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत कर, सभी को ऐसे ही बेहतर कार्य के लिए किया प्रोत्साहित।
🥇मूल्यांकन प्रणाली में विभिन्न पैरामीटर्स पर माह मई में, बेहतर परफॉर्मेंस कर एसीपी हीरा नगर तथा थाना चंदन नगर ने पाया प्रथम स्थान।
इंदौर – शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग हेतु पुलिस के कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस थानाें व एसीपी कार्यालयों के कार्य की एक मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली प्रारंभ की गई है, जिसमें विभिन्न मापदंडों पर प्रत्येक ज़ोन में पुलिस थानों व एसीपी के कार्यों की समीक्षा कर उन मूल्यांकन मासिक आधार पर किया जा रहा है।
उक्त मूल्यांकन में विभिन्न पैरामीटर्स पर सभी 12 एसीपी कार्यालयों में बेहतर परफॉर्मेंस कर माह जून में एसीपी हीरा नगर प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार नगरीय इंदौर के सभी थानों में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस कर माह जून में थाना चंदन नगर प्रथम स्थान पर रहा।
बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 21जुलाई 2026 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा एसीपी हीरा नगर श्रीमती रुबीना मिजवानी व थाना प्रभारी चंदन नगर श्री तिलक करोले सहित चंदन नगर के उप निरीक्षक साबिर मंसूरी और आरक्षक 3438 विनोद धाकड़ को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत कर, उनके कार्यों की सराहना की और आगे भी ऐसे ही लगन व मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया।





