✒️ पुलिस द्वारा सरप्राइज चौकिंग में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले  असामाजिक तत्वों सहित कई बदमाशों को चेक करते हुए, उनमे से 389 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।

 

✒️ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 176 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर, गाडिया की गई जप्त

 

✒️ सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब का सेवन करन वाले 03 आरोपियों तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा पीते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्त में लेकर की कार्यवाही

 

✒️ हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी तथा संवेदनशील क्षेत्रो में भी पैदल भ्रमण कर, संदिग्धों पर रखी नजर

 

इंदौर-  शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी व सघन चैकिंग एवं पेट्रोलिंग के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) इंदौर श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में में इंदौर शहर के चारों जोन के डीसीपी नेतृत्व में, दिनांक 18- 19 अप्रैल 2026 को देर रात्रि तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए विशेष चैकिंग व पेट्रोलिंग की गई।

 

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए कई सारे गुंडे/बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 389 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….

 

👉  जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 140 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें 27 स्थाई, 40-गिरफ्तारी और 73-जमानती वारंट किए तामील ।

 

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

 

👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 176 शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।

 

👉 अवैध रूप से अवैध हथियार (चाकू) लेकर घूमने वाले 01 बदमाश को पकड़कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई हैं तथा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब का सेवन करन वाले 03 आरोपियों एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा पीते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्त में लेकर की कार्यवाही।

 

 

👉 आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए-  170 BNSS में-21 व  129 BNSS में-02,   126B/135(3) BNSS में-44 तथा 141(ख) BNSS में -01,  इस प्रकार कुल 68 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामिल।

 

👉 इस दौरान हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी करते हुए,  क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों, चाकूबाजों, निगरानीशुदा बदमाश और जिलाबदर व रासुका के बदमाशों को चेक कर की कार्यवाही और आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत । इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र के संवेदनशील व हॉटस्पॉट एरिया में पैदल भ्रमण भी किया गया और असामाजिक तत्वों व संदिग्धों की गतिविधियों पर निगरानी की गई।

 

👉 इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं।

 

इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों तथा शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content