✒️ पुलिस द्वारा सरप्राइज चौकिंग में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।

 

✒️ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 178 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही ।

 

✒️ दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों के साथ ही ट्रक व अंतर्राज्यीय बसों के ड्राइवर्स की भी की गई ब्रेथ एनालाइजर से चैकिंग।

 

इंदौर-  शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु असमाजिक तत्वों की गतिविधियों तथा नशा कर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर प्रभावी अंकुश के लिए पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी व सघन चौकिंग एवं पेट्रोलिंग के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में दिनांक 04-05 अप्रेल 2026 को शाम से देर रात्रि तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में सर प्राइज चैकिंग व पेट्रोलिंग की गई।

 

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए कई सारे गुंडे/बदमाशो को चेक करते हुए की उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….

 

👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 178 शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 

👉 इस दौरान हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी करते हुए,  क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों, चाकूबाजों, निगरानीशुदा बदमाश और जिलाबदर व रासुका के बदमाशों को चेक कर की कार्यवाही और आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत ।

 

इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों तथा शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content