• आमजन में सुरक्षा की भावना व सभी हर्षोल्लास से त्यौहार मनाएं इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, पुलिस पहुँची आम लोगों के बीच।

 

  • ड्रोन पेट्रोलिंग कर रखी जा रही है प्रमुख मार्गों और बाजारों पर कड़ी निगरानी।

 

इंदौर – आगामी त्यौहारों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शहर में शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाए इसी को मद्देनजर रखते हुए इंदौर पुलिस को पूर्ण मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्यवाही के दिशा निर्देश पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा दिए गए हैं।

 

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 25.06.26 को मोहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस थाना  खजराना के संवेदनशील क्षेत्रो में एसीपी खजराना श्री कुंदन मंडलोई द्वारा थाना प्रभारी व बल को साथ लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया l  पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से शांति व हर्षोल्लास से त्यौहार मनाने के संदेश के साथ ही, असामाजिक तत्वों को कड़ी कार्यवाही का संदेश दिया।

 

इसके साथ ही पुलिस प्रमुख मार्गों, बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन पैट्रोलिंग करके भी हर गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं, किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content